फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road accident

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत

Sun, 07 Jun 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
road accident
शिकोहाबाद दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को क्रेन द्वारा एक्सप्रेसवे से हटाते हुए। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर 57 माइल स्टोन के समीप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के मोहल्ला कोटला मुबारकपुर प्रेमनगर निवासी अश्वनी (24) पुत्र रामसिंह अपनी कार से शनिवार रात 12 बजे अपने दोस्त शीबू (38) पुत्र पुन्ना बहादुर के साथ लखनऊ के लिए निकला था। सुबह पांच बजे के करीब कार नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुढ़ा के सामने 57 माइल स्टोन के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अश्वनी और शीबू गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर एक्सप्रेस सुरक्षा में लगे पूर्व सैनिक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंच कर घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद शीबू (38) को मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की जानकारी पर मृतक और अश्वनी के परिजन शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed