{"_id":"6589d111d37a10054f0d16b4","slug":"risk-of-brain-stroke-increases-with-cold-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-13553-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सर्दी के साथ बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सर्दी के साथ बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
Tue, 26 Dec 2023 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी के साथ गलन भी बढ़ रही है। ऐसे में लोग कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। लोगों में सांस लेने और पेट में दर्द जैसी समस्या सामने आ रही है। इसके अलावा ब्रेन स्ट्रोक का भी सर्दी में खतरा बढ़ गया है। मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जन न होने की वजह से ब्रेन स्ट्रोक के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किए जा रहे हैं।
फिजिशियन की ओपीडी में हर दिन ठंड से होने वाली परेशानी के 80 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों को सीने में तेज दर्द के अलावा तेज ठंड लग रही थी। इसी तरह बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या भी तेजी बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कोल्ड डायरिया में लोगों को सांस लेने में समस्या, बदन में दर्द, ठंड लगना जैसी समस्या आती है। ब्रेन स्ट्रोक के मरीज भी आ रहे हैं।
प्राइवेट अस्पताल में पहुंच रहे ब्रेन स्ट्रोक के 7 से 10 मरीज
प्राइवेट अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रोक के हर रोज सात से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। न्यूरोसर्जन डा. निमित गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में खतरा बेहद बढ़ जाता है। ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यह स्ट्रोक हर उम्र के मरीजों में दिख रहा हे।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानियां
डॉक्टर का कहना है कि लोग नियमित रूप से योग करें। हरी सब्जी व दिन में खूब पानी का सेवन करें। बोले ब्रेन स्ट्रोक के प्रमुख कारण अनियंत्रित बीपी और शुगर, गुर्दे की बीमारी के अलावा ठंड में बुजुर्ग को शरीर के तापमान को संतुलित न रखना है। इस वजह से दिमाग की नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे खून का थक्का जम जाता है।
धूप निकलने पर ही बच्चे घर से बाहर निकलें
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि खराब मौसम में बच्चों को घर से बाहर निकलने बचे, शाम के समय तो कम से कम बाहर निकले। उन्होंने बताया कि धूप निकलने पर ही बच्चे को बाहर निकाले। बताया कि इन दिनों ओपीडी में वायरल बुखार के साथ डायरिया से ग्रसित बच्चे अधिक आ रहे हैं।