{"_id":"678d44c01374fadf5d04252f","slug":"retired-co-of-mainpuri-accused-of-sexual-exploitation-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-141131-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मैनपुरी के रिटायर्ड सीओ पर यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मैनपुरी के रिटायर्ड सीओ पर यौन शोषण का आरोप
Mon, 20 Jan 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी निवासी रिटायर्ड पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने और अपहरण की रिपोर्ट थाना शिकोहाबाद में दर्ज की गई है।
मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र और हाल निवासी थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की युवती ने मैनपुरी में सीओ के पद पर तैनात रह चुके पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा के खिलाफ यौन शोषण की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई है।
युवती के अनुसार आरोपी पुलिस क्षेत्राधिकारी वर्ष 2022 में मैनपुरी की कुरावली तहसील में तैनात थे। इसी दौरान हुई मुलाकात के दौरान युवती को बताया था कि 12 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो गया। दो पुत्रियां हैं। युवती ने बताया कि प्रेम संबंध होने पर दोनों लिव इन रिलेशनशिप (सहमति संबंध) में रहे।
विज्ञापन
सीओ ने युवती को थाना शिकोहाबाद की कॉलोनी में किराये पर मकान दिलवाया था।
न्यायालय में 23 अप्रैल, 2023 को जनपद न्यायालय फिरोजाबाद में समझौता पत्र भी लिखा था। इसकी रिकॉर्डिंग भी है। उस दौरान 4 माह में फिरोजाबाद में मकान दिलाने, एकमुश्त आठ लाख रुपये और 20 हजार रुपये देने का वादा किया था। युवती के गर्भवती होने पर झोलाछाप से गर्भपात कराया गया। आरोप है कि युवती को आश्वासन दिया गया था कि सर्विस बुक में पत्नी होने के कारण नामित किया जाएगा।
23 अगस्त 2024 को आरोपी ने युवती को नामित न करने की बात कही। इसके बाद दोनों में विरोध हो गया। आरोप है कि 21 सितंबर 2024 को दबरई स्थित आरटीओ कार्यालय पर आरोपी ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ पहुंचकर अपहरण का प्रयास किया।
चीख-पुकार सुनकर लोगों के एकत्रित हो जाने पर आरोपी भाग निकले। युवती ने जान के खतरे की भी बात कही। मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज होने के बाद पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई।