फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Resolve to adopt the ideals of Gandhiji-Shastri

गांधीजी-शास्त्रीजी के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Resolve to adopt the ideals of Gandhiji-Shastri
रफ़रोजाबाद ! गांधी जयंती पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान मौजूद महापौर नूतन राठ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले के सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट मुख्यालय पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण और माल्यार्पण कर पूरी सादगी के साथ गांधी जयंती मनाई। इस मौके पर एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा हम सभी को राष्ट्रीयता की भावना को और अधिक प्रबल करने की आवश्यकता हैै। डिप्टी कलक्टर मुख्यालय कुमारचंद्र ज्वालिया, राजेंद्र खन्ना, शकील अहमद, सुरेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

इधर, विकास भवन प्रांगण में सीडीओ चर्चित गौड़ के निर्देशन में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर चित्र अनावरण कर उनके जीवन के संस्मरण सुनाए गए। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुन्नी देवी, उपाध्यक्ष रविता गुप्ता, मीडिया प्रभारी आकृति सहयोगी ने भी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला: कार्यक्रमों का आयोजन कर गांधी-शास्त्रीजी को किया याद
टूंडला। नगर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वृंदावन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद और गिरवर निषाद ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री हमें अहिंसा का संदेश देते हैं। शुभम गुप्ता, राजेंद्र सिंह निषाद विपिन जैन आदि उपस्थित रहे। नगर कांग्रेस कमेटी टूंडला और समाजवादी पार्टी ने भी गांधी-शास्त्री जयंती मनाई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, अशोक यादव, सत्यप्रकाश सगर, वीरेश यादव, रामकिशन यादव मौजूद रहे।
दिव्यांगजन विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने भी महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। अनिल उपाध्याय, राज प्रताप सिंह, रमेश चौधरी, बॉबी राठौर रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला से एसडीएम डॉ. बुशरा बानो, अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला से प्रारंभ होकर भारत माता मंदिर तक गई।
मेधावियों का किया गया सम्मान
टूंडला। गांधी जयंती पर धनगर महासभा ने समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। कक्षा 12 के छात्र प्रांजल धनगर का विद्यालय में दूसरा स्थान अंक लाने पर पुरस्कार तथा शील्ड दी। धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान होना चाहिए। रामबाबूपाल धनगर, हरेंद्र धनगर, योगेंद्र धनगर, डेविड धनगर, बबलू धनगर, संदीप धनगर, जोगिंदर धनगर मौजूद रहे।

शिकोहाबाद में चलाया गया स्वच्छता अभियान
शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में नगर कार्यालय पर कार्यक्र्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुशील जैन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अतुल गुप्ता, उपदेश शर्मा, पुनीत अग्रवाल, शिवम दी क्षित, सरदार जगजीत सिंह मौजूद रहे। वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर पथवारी पर माथुर वैश्य समाज अध्यक्ष विदरेश गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। योगेश गुप्ता, शोभित गुप्ता, राजेश गुप्ता, अवनीश गुप्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेसियों ने गांधी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया नमन किया। नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ के साथ कांग्रेसजनों ने नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में जाकर गांधी जी की मूर्ति व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। शशि शर्मा, चंद्रकांत यादव, आशीष तिवारी, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, रामसेवक वैद्य,लक्ष्मण तिवारी आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed