{"_id":"61db1f45fc981b15f11ce898","slug":"report-filed-in-case-of-raping-a-teenager-accused-arrested-firozabad-news-agr520739688","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। नगर के गेस्ट हाउस में किन्नर समुदाय के सम्मेलन में आई किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। सोमवार को किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
नगर के हाईवे किनारे स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्मेलन चल रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों से किन्नर समुदाय के लोग शामिल होने के लिए आए हुए हैं। किन्नर समुदाय ने एक किशोरी की परवरिश की और उसे साथ लेकर आए थे। शनिवार रात जब सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे तभी मैनपुरी से आए एक किन्नर की गाड़ी का चालक किशोरी को बहला फुसला कर अपनी कार में ले गया और दुष्कर्म किया। रविवार को पुलिस ने अभिभावक की तहरीर पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश गौतम ने बताया कि सोमवार को किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र की में चार साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को रसूलपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया। घटना के वक्त बच्ची की मां किसी काम से पड़ोस में गई थी। जब वह घर लौटी तो बच्ची ने जानकारी दी। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार देर रात आरोपी को आसफाबाद चौराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद