फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Removed encroachment from the footpath of Smart Road

Firozabad News: स्मार्ट रोड के फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया

Wed, 29 Nov 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Removed encroachment from the footpath of Smart Road
फिरोजाबाद। सर्विस रोड के फुटपाथ पर कुर्सी बेंच डालकर अवैध कब्जा करने वाले एक मिठाई विक्रेता की दुकान पर प्रवर्तन दल की टीम पहुंची। टीम ने विरोध के बावजूद फुटपाथ पर रखे कुर्सी-बेंच को हटवा दिया। एक शिकायत के आधार पर नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम मंगलवार को कंपनी बाग चौराहा स्थित ब्रज रसायन नामक मिठाई की दुकान पर पहुंची। मिठाई विक्रेता द्वारा स्मार्ट रोड के नव निर्मित फुटपाथ पर कुर्सी-बेंच और काउंटर लगा लिया था। टीम द्वारा कुर्सी-बेंच व काउंटर आदि हटाने को कहा गया। इस पर मिठाई विक्रेता द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया। मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल जेएड ए खान भी पहुंच गए। टीम ने मिठाई विक्रेता को समझा कर स्मार्ट रोड पर रखा सामान हटवा दिया तथा भविष्य में पुनरावृत्ति पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

----
छपरिया में सड़क से हटवाया अतिक्रमण
निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने एक अन्य वार्ड संख्या-63 स्थित मोहल्ला छपरिया में सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण को साफ कराया। टीम ने सड़क पर तख्त-बेंच व कुर्सी आदि डालकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed