फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Remains of cow found between Iku-Nagla Gange, Police sent to postmortem

ईखू-नगला गंगे के बीच मिले गाय के अवशेष, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे

Sat, 06 Feb 2021 07:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Remains of cow found between Iku-Nagla Gange, Police sent to postmortem
थाना फरिहा क्षेत्र के नगला ईखू एव नगला गंगे के बीच गोकशी का विरोध करने पर ग्रामीणों पर किया गया जा? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के ईखू एवं नगला गंगे के बीच गाय के अवशेष मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना फरिहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोकशी के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गोमांस को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह ईखू एवं नगला गंगे के बीच गोकशी करने की सूचना थाना फरिहा पुलिस को ग्रामीणों ने दी। सूचना पर थाना फरिहा एसएचओ संजीव चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर देखा तो गाय के अवशेष पड़े थे। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने गाय के अवशेष को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सा विभाग में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोकशी की घटना के संबंध में विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री शशिकांत शर्मा ने तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में कहा कि ईखू एवं नगला गंगे के बीच वन विभाग की भूमि के पास आए दिन गोकशी होती रहती है। वन विभाग के चौकीदार जब इसका विरोध करते हैं तो गोकश जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हैं। दस जनवरी 2021 को फायरिंग की गई थी। इसमें महाराज सिंह पुत्र दीवान सिंह घायल हो गए थे। छह फरवरी को एक गाय कटी हुई मिली है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ रिपोट दर्जकर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी फरिहा संजीव चौधरी ने कहा कि विहिप की ओर से सूचना दी गई थी कि गाय का शव पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग
फरिहा। फरिहा के गांव ईखू में गोकशी बंद नहीं होने पर विहिप एवं बजरंग दल ने रोष जाहिर किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है ताकि गोकशी की घटनाएं रोकी जा सकें। मांग करने वालों में बजरंग दल के शुभम सिंह, निहाल कुमार, जय प्रताप सिंह, गौरव कपूर, कृष्णा ठाकुर, सुरेंद्र सिंह नीरज दिवकार, नेत्रपाल सिंह, पवित्र कुमार, अरुण यादव, उमाशंकर, पुष्पेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार, पुनीत कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed