फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Registry offices opened on holidays, income of Rs 75 lakh

Firozabad News: अवकाश के दिन खुले रजिस्ट्री दफ्तर, 75 लाख की हुई आय

Fri, 29 Mar 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 29 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Registry offices opened on holidays, income of Rs 75 lakh
फिरोजाबाद। गुड फ्राइडे का अवकाश होने के बाद भी जिले की पांचों तहसीलों में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुले रहे। इस दौरान बैनामा कराने का क्रम चलता रहा। एआईजी स्टांप चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि जिले में करीब 75 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय रविवार 31 मार्च को भी खुले रहेंगे। इसका लाभ लोग उठाएं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के समापन होने के कारण शासन ने अवकाश के दिनों में जिले के सभी सब रजिस्टार कार्यालयों को खोले जाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश होने के बाद भी जिले के सब रजिस्टार कार्यालय खुले रहे। सदर तहसील में सब रजिस्ट्रार जंग बहादुर शुक्ला के निर्देशन में रजिस्ट्री का काम चलता रहा।सदर प्रथम मे 44 बैनामा कराए गए। करीब 17 लाख रुपये की आय हुई। इस दौरान अधिवक्ता भी बैनामा कराए जाने की तैयारी करते दिखाई दिए। सदर तहसील के अलावा जिले की शिकोहाबाद, टूंडला,जसराना तहसील में भी बैनामा कराए जाने का क्रम पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार सदर तहसील जंग बहादुर ने बताया कि 31 मार्च रविवार को भी रजिस्ट्री कराए जाने के लिए सभी कार्यालय खुले रहेंगे। एआईजी स्टांप चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि जिले में शुक्रवार को अवकाश होने के बाद भी 75 लाख की आय हुई है। उन्होंने बताया कि सदर तहसील में प्रथम में 17 लाख, सब रजिस्टार द्वितीय मेें 15.97 लाख, शिकोहाबाद तहसील में 26 लाख सात हजार,टूंडला में 5.40 लाख तथा जसराना में 6.50 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed