फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Records broken on the second day of the vaccination campaign, 4640 got vaccination

टीकाकरण महाअभियान के दूसरे दिन टूटे रिकार्ड, 4640 ने कराया टीकाकरण

Tue, 22 Jun 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Records broken on the second day of the vaccination campaign, 4640 got vaccination
इस्लामिया इंटर कॉलेज में कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। टीकाकरण महाभियान सुहागनगरी में सफल दिख रहा है। मंगलवार को शहर और देहात क्षेत्रों में चलाए अभियान में पिछले रिकार्ड टूट गए। अभी तक सर्वाधिक टीकाकरण 4640 हुआ।
विज्ञापन

जनपद में करीब 125 टीमें टीकाकरण के लिए लगाई हैं। गली-मोहल्लों में टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक 3800 के करीब सर्वाधिक टीकाकरण था। मंगलवार को 4640 लोगों ने टीकाकरण कराया। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। कई कारखानों में भी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हर वार्ड में कैंप लगाया जा रहा है जो लोग अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं वो लोग कैंप पर टीकाकरण करा सकते हैं तुरंत ही रजिस्ट्रेशन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसराना में शिविर लगाकर लगाई गई वैक्सीन
जसराना। कोरोना की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जसराना द्वारा नगर पंचायत के 11 वार्डों में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर लोगों को टीके लगाए गए। जसराना के मौहल्ला गाडीवान, मझौआ, अरेलपुरा, बेलमपुरी, पोतपुरी, वनियात आदि मौहल्लों में लगाए गए।
डीएम ने प्रधानों से भी मांगा सहयोग
सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आमजन को कोरोना से बचाव को कोरोना से बचाव को जरूरी टीका लगवाने को जागरूक करेंगे। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को इस आशय के निर्देश जारी किये हैं।
विधायक ने किया वैक्सीन लगवाने वालों का सम्मान
जसराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका में लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन एवं जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने किया। इस दौरान टीका लगवाने वालों का सम्मान किया गया।
कांच श्रमिकों को भी लगेगा कोरोना से बचाव का टीका
फिरोजाबाद। कांच ग्लास एवं चूडी कारखानों में कार्यरत श्रमिकों का 25 जून को कोविड से बचाव को टीकाकरण कराया जाएगा। उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने यह जानकारी दी।

कोरोना वैक्सीन कैंप का शुभारंभ
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए लगाए जा रहे कैंपों का सदर विधायक मनीष असीजा ने शुभारंभ किया। मनोज यादव, किशन मुरारी अग्रवाल, आशीष यादव, देवेश भारद्वाज, सूरज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed