फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ratit card holder food aibelebil

खाद्यान मिलने के दावे भरपूर,लेकिन कार्ड धारकों की दुश्वारियां नहीं हुई कम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
ratit card holder food aibelebil
खाद्यान मिलने के दावे भरपूर,लेकिन कार्ड धारकों की दुश्वारियां नहीं हुई कम मिल रहीं सैंकडों यूनिट कट जाने की शिकायत,आधा-अधूरा खाद्यान मिलने से परेशान हैं लोग लॉक डाउन के दौरान कार्ड बनवाने वाले कार्ड धारकों का आरोप डीलर टरका रहे डीलरफिरोजाबाद।प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी जिले राशन कार्ड धारकों एवं नए राशन बनाने की कतार में खडे लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। कुछ राशन कार्ड धारक जिनके राशन गत एक-दो माह पूर्व बन चुके हैं। लेकिन राशन डीलर खाद्यान उपलब्ध नहीं होने की बात कह कर टरका रहे हैं। शनिवार को राशन वितरण के दौरान राशन दुकानों पर लोग राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते दिखाई दिए। प्रदेश सरकार द्वारा हर जरूरत मंद को खाद्यान उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन सरकार के उक्त आदेश जिले में धरातल पर नहीं दिख रहे। सैंकडों राशन कार्ड धारकों के कार्ड में दर्ज यूनिट बगैर किसी जांच के काट दिए।ााालोगों का आरोप है कि यूनिट कट जाने के कारण उन्हें आधा-अधूरा खाद्यान मिल रहा है।वहीं बगैर सूचना यूनिट कट जाने के कारण लोग राशन डीलरों से उलझ रहे हैं। कटे यूनिटों को दोबारा दर्ज कराने हेतु लोग पूर्ति विभाग के चक्कर काट रहे हैं।कार्ड धारकों की माने तो विभागीय कर्मचारी कई-कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कमोवेश मार्च-अप्रैल के दौरान नया राशन कार्ड बनवाने वाले कार्ड धारकों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। शनिवार को राशन डीलर के यहां खाद्यान लेने पहुंचे कार्ड धारकों की माने तो खाद्यान स्वीकृत नहीं होने की बात कह कर डीलर उन्हें बैरंग लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed