फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ration

तीन किलोग्राम गेहूं एवं दो किलोग्राम चावल प्रति यूनिट फ्री में मिलेगा

Sun, 12 Jul 2020 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
ration
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले में 21 जुलाई से प्रत्येक कार्डधारक को तीन किलोग्राम गेहूं एवं दो किलोग्राम चावल फ्री में वितरित किया जाएगा। राशन दुकानदारों द्वारा राशन का गोदाम से किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश के प्रधानमंत्री ने नवंबर तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन देने का फैसला लिया है। इसके तहत 22 मई तक जारी राशनकार्ड के आधार पर गरीबों के लिए राशन सामग्री का आवंटन शासन की ओर से किया जा रहा है। अभी तक नि:शुल्क में सिर्फ चावल का वितरण किया जा रहा था लेकिन इस बार प्रत्येक कार्डधारक को तीन किलोग्राम गेहूं एवं दो किलोग्राम चावल प्रति यूनिट के हिसाब से दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं प्रत्येक कार्ड पर एक किलोग्राम चना नि:शुल्क दिए जाने का प्रावधान किया है। अब वितरण के लिए गोदाम में खाद्य सामग्री आने के बाद जिले के सभी राशन दुकानदारों ने उठान शुरू कर दिया है। जिले के सभी राशन दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वह 21 जुलाई से नि:शुल्क में मिलने वाले खाद्यान्न सामग्री (गेहूं-चावल-चना) का वितरण कराएं। डीएसओ राजेश कुमार ने बताया कि जुलाई माह में नि:शुल्क राशन सामग्री तीन किलोग्राम गेहूं एवं दो किलोग्राम चावल प्रति यूनिट के हिसाब से वितरण किए जाने के निर्देश मिले हैं। राशन सामग्री का वितरण 21 जुलाई से किया जाएगा। इस संबंध में जिले के सभी राशन दुकानदारों को हिदायत दे दी गई कि राशन की दुकान को समय से खोलकर उसका वितरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed