फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ration dealers protest against arbitrary

राशन डीलरों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन 

Mon, 13 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 13 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ration dealers protest against arbitrary
राशन कार्ड की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया
राशन डीलरों की मनमानी के खिलाफ सोमवार को नारखी के मोहम्मदी और हाथवंत के गांव सांथी के लोगों ने कलेक्ट्रट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर राशन डीलर की मनमानी की जांच और समय से खाद्यान्न, केरोसीन वितरण कराने की मांग की। खाद्यान्न नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन

नारखी ब्लाक के ग्राम मोहम्मदी के ग्रामीण ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र दिया। आरोप लगाया कि मीतारानी के नाम आवंटित दुकान गांव का एक संचालित करता है। वितरण में मनमानी की जाती है। वितरण न करके खाद्यान्न की कालाबाजारी कर दी जाती है। रामजी लाल, लाखन सिंह, ह्रदेश कुमार, रामवीर,आबिद खां, हरी खां, नीतू, हरिचंद्र देवी, बंटी नागर, कंठश्री, खेतपाल सिंह, प्रमोद कुमार, नीतू, गंगाराम, सपना, अनार सिंह,चरन देवी, मायादेवी, अर्जुन सिंह, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, ललिता देवी, कमला देवी, विमलेश आदि ने डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की। वहीं हाथवंत ब्लाक के ग्राम पंचायत सांथी के होरीलाल, प्रताप सिंह,सोबरन सिंह, अनीता देवी, रजनी देवी, जयवीर,धर्मवीर सिंह, ओम प्रकाश, राजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, किशोरी देवी, रेखा देवी, गुड्डी देवी, शकुंतला देवी, फूलनश्री, चंदकली, योगेंद्र कुमार, ब्रजराज सिंह, देवेंद्र सिंह, दाताराम, ब्रजेश कुमार, लक्ष्मी शंकर, मलिखान सिंह आदि ने ट्रैक्टर ट्राली से सोमवार कलेक्ट्रेट आकर राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed