{"_id":"627d552f88c4c05ae43ce603","slug":"rasulpur-police-ps-firozabad-news-agr5333241192","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना रसूलपुर पुराने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्थापित करने पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना रसूलपुर पुराने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्थापित करने पर हुआ मंथन
विज्ञापन

- नगर विधायक की पहल पर प्रमुख सचिव और विशेष सचिव जिले में पहुंचे और चर्चा की
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रमुख सचिव गृह तरुण गाबा, विशेष सचिव गृह आरपी सिंह बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे। दोनों अफसरों ने नगर विधायक के साथ बैठक की। इसमें विधायक ने थाना रसूलपुर को नए भवन में स्थानांतरित करने की बजाय पुराने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से संचालित किए जाने का सुझाव दिया। इस पर दोनों अफसर सहमत दिखे।
थाना रसूलपुर का नया भवन ग्राम मोढ़ा के समीप बनकर तैयार हो गया है। थाना रसूलपुर को नए भवन में स्थानांतरित किए जाने का क्षेत्रीय जनता ने विरोध किया था। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। नगर विधायक मनीष असीजा ने भी इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर उठाया था। विधायक की पहल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को शासन के प्रमुख सचिव गृह तरुण गाबा और विशेष सचिव गृह आरपी सिंह ने नए और पुराने रसूलपुर थाना भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर विधायक के साथ मंथन किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि थाना भवन शहर से बाहर हो जाने से क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कत होगी। उन्होंने नए भवन में स्थानांतरित करने की बजाय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से थाना रसूलपुर को संचालित किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिससे जनता को भी राहत मिले। विधायक के प्रस्ताव पर दोनों अफसरों ने अमल किए जाने का भरोसा भी दिया। इस दौरान आईजी आगरा जोन नचिकेता झा, सीडीओ चर्चित गौड़, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्रा, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थानाध्यक्ष कमलेश आदि मौजूद थे।