फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rasulabad out to 11 feet long python, panic

रसूलाबाद में निकला 11 फुट लंबा अजगर, दहशत

Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rasulabad out to 11 feet long python, panic
अजगर - फोटो : अमर उजाला
 नगला सिंघी थाना क्षेत्र में यमुना की तलहटी से सटे गांव रसूलाबाद में गुरुवार दोपहर अजगर निकल आया। बच्चों और पशुओं की जान को खतरा जान ग्रामीणों अजगर को मारने के लिए लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। हालांकि कुछ लोगों ने ग्रामीणों को अजगर पर हमला करने से रोक दिया और वन विभाग को सूचना दी।  
विज्ञापन

दोपहर को गांव रसूलाबाद के प्राचीन शिव मंदिर के पास गांव के कुछ बच्चे पशु चरा रहे थे, करीब दो बजे उनकी नजर वहां लेटे लगभग 11 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। बच्चे डरकर शोर मचाते हुए घरों की तरफ भागने लगे। गांव में अजगर की बात बताई तो पूरे गांव में बड़े अजगर की बात फैल गई। ग्रामीण अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर अजगर को मारने के लिए मंदिर की तरफ दौड़ पड़े।  ग्रामीण अजगर को नुकसान पहुंचाते उससे पूर्व ही कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। अजगर को न मारने की बात कही और तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। वन विभाग के अधिकारियों ने अजगर कोई नुकसान न पहुंचाने और तत्काल एक टीम उसको पकड़ने की जानकारी सूचना देने वाले को दी। अजगर को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए थे। देर शाम तक टीम अजगर को पकड़ने को प्रयासरत रही। 
विज्ञापन


वर्जन-- 
 ग्रामीणों की सूचना पर एक टीम को अजगर  पकड़ने के लिए गांव भेज दिया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वह अजगर को कोई हानि नहीं पहुंचाएं। न ही छेड़छाड़ करें। टीम अजगर को पकड़ कर जंगल में ले जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 विजय शुक्ला
जिला वन अधिकारी, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed