फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raped a divorced woman on the pretext of marriage

Firozabad News: तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sun, 01 Sep 2024 04:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 01 Sep 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Raped a divorced woman on the pretext of marriage
फिरोजाबाद। एक युवक ने तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म का शिकार बनाया। आरोप है कि युवक ने आठ लाख रुपये और गहने भी ठग लिए। इसके बाद शादी करने से मुकर गया।
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका मायका लाइनपार में है। उसी क्षेत्र में रहने वाला दानिश तलाक के मुकदमे के दौरान सात वर्ष पहले उसके संपर्क में आया था। वह भी उसके प्रति आकर्षित हो गई। इस दौरान दानिश ने उसे झांसा देते हुए कहा कि तलाक का मुकदमा समाप्त होने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। पति से तलाक होने के बाद उसने शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। आराेप है कि दानिश ने समय-समय पर उससे रुपये भी ले लिए। कुछ दिन पहले उसने शादी करने से मना कर दिया। 28 अगस्त को वह थाने में शिकायत कर घर लौट रही थी। रास्ते में दानिश, उसके भाई तौसीफ व उसकी बहन रक्शी ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन





विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के रानी नगर निवासी दिव्यांग महिला दुर्गा कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तारा निवासी भरतौल सदर बाजार बरेली के साथ सात मई 2019 को हुई थी। शादी में मिले दान दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करते थे। पति, ससुर चंद्रपाल, सास राजकुमारी, ननद प्रीती, लवली, ममूता, प्रेमवती और सुशीला उसे ताने मारने के साथ ही आए दिन पिटाई करती थीं। कई बार उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। वह कई महीने से मायके में रहने को विवश है। चार जुलाई की दोपहर ससुरालीजन उसके मायके में आकर उसकी पिटाई की। पीड़िता ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed