फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rape of married woman and made obscene video

Firozabad News: विवाहिता के दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो

Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rape of married woman and made obscene video
टूंडला। दो वर्ष पूर्व सरसों के खेत में विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो बना ली। इसके बाद विवाहिता को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर पीड़िता के परिजन को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाना नगला सिंघी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता दो वर्ष पूर्व सरसों के खेत पर काम करने गई हुई थी। आरोप है कि तभी गांव लांघी निवासी उमेश ने उसे अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया और घसीटकर सरसों के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना ली। जिसके आधार पर दो वर्ष तक विवाहिता को ब्लैकमेल किया और कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि एक दिसंबर को विवाहिता अपने खेत पर गई थी। तभी रास्ते में उमेश मिल गया। वह विवाहिता को जबरन नलकूप की कोठरी में ले जाने लगा। जब विवाहिता ने विरोध किया, तो पिटाई की। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। जब पीड़िता के पति ने अरोपी के घर जाकर शिकायत की, तो आरोपी ने फावड़े से हमला बोल दिया। दो दिसंबर को आरोपी उमेश, धर्मवीर एवं दो अन्य साथियों के साथ सुबह 10 बजे करीब पीड़िता के घर पर लाठी-डंडे लेकर आ गया। उसने पीड़िता के पति एवं सास को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर थाना नगला सिंघी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नगला सिंघी शिव कुमार चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed