फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rape news,crime news firozabad,rape victim firozabad,rape accused,gangrape firozabad,IPC 376

फरिहा क्षेत्र में लूटपाट के दौरान महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म का आरोप

Tue, 09 Mar 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
rape news,crime news firozabad,rape victim firozabad,rape accused,gangrape firozabad,IPC 376
फिरोजाबाद/फरिहा। कार को लेकर चले आ रहे विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर धावा बोल दिया। महिला के साथ मारपीट करते हुए आरोपी नकदी और सोने चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। पीड़ित पक्ष ने महिला के साथ छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। फरिहा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट और महिला के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना फरिहा क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने पति के साथ रहती है। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार रात वह घर के बाहर टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे कार और बाइक से कुछ लोग आए और कार के विवाद को लेकर दो लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये न देने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए करीब तीन हजार रुपये और सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। आरोप है कि आरोपियों ने हथियारों के बल पर महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म भी किया। आरोपियों के फरार होने पर पीड़िता के शोरगुल पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर फरिहा पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। सीओ जसराना कमलेश कुमार का कहना है कि महिला के साथ छेड़छाड़ की गई है। आरोपी पीड़ित के घर से नकदी और सोने चांदी के आभूषण भी लूटकर ले गए है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का रामनरेश यादव का कार को लेकर विवाद चल रहा है। रामनरेश ने पीड़ित पक्ष से गाड़ी के एवज में दो लाख रुपये देने की मांग की थी। खुलासेे के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। -अजय कुमार, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed