फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rape accused sentenced to 10 years imprisonment

Firozabad News: दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

Wed, 16 Oct 2024 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 16 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rape accused sentenced to 10 years imprisonment
फिरोजाबाद। साढ़े छह वर्ष पहले नारखी क्षेत्र के गांव की निवासी किशोरी को बहला फुसला कर अगवा और दुष्कर्म करने के दोषी बसई मुहम्मदपुर निवासी युवक को न्यायालय ने मंगलवार को 10 वर्ष की सजा सुनाई। उस पर 21 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। एक अन्य आरोपी को पांच वर्ष की सजा और नौ हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

15 वर्षीय किशोरी 15 मई 2018 को अपनी बड़ी बहन के साथ शौच करने गई थी। गांव के बाहर निकलते ही बसई मुहम्मदपुर निवासी युवक लेखपाल ने अपने साथी आछेलाल, राजपाल, ओम प्रकाश और नगला भवानी निवासी सुजान सिंह के साथ आ गया और किशोरी को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। बड़ी बहन से घटना की जानकारी पर परिजन ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। किशोरी के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई थी। किशोरी को मुंबई समेत अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन

लेखपाल ने मंदिर में शादी भी कर ली थी। विवेचक ने लेखपाल और सुजान सिंह के विरुद्ध अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप पत्र जमा किया था। दोनों आरोपियों की फाइलों पर अलग-अलग सुनवाई हुई थी। एडीजे और अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने मंगलवार को एक को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। उसके साथी नगला भवानी निवासी दोषी सुजान सिंह को न्यायालय ने पांच वर्ष की सजा और नौ हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed