फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rape accused bleeds himself in police custody in firozabad

Firozabad: दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस हिरासत में किया खुद को लहूलुहान, कोर्ट रूम के बाहर मच गई अफरातफरी

Wed, 26 Nov 2025 07:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Nov 2025 07:45 PM IST
सार

पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपनी जींस की पैंट में लगे बटन को निकाला, और उसके नुकीले हिस्से को अपनी गर्दन में घोंप लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Rape accused bleeds himself in police custody in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में दुष्कर्म के एक आरोपी ने बुधवार दोपहर कोर्ट रूम से बाहर निकलते वक्त पुलिस हिरासत में खुदकुशी की कोशिश की। आरोपी राजू ने अपनी जींस की पैंट के बटन के नुकीले हिस्से से अपनी गर्दन पर वार किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन


राजू निवासी रामनगर को लाइनपार थाना पुलिस उसके खिलाफ एक महिला द्वारा सोमवार को कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए दुष्कर्म की प्राथमिकी में गिरफ्तारी कर बुधवार दोपहर को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में लेकर गई थी। कोर्ट ने उसकी पुलिस अपील पर रिमांड मंजूर कर ली। इसके बाद पुलिस राजू को कोर्ट रूम से लेकर बाहर निकल रही थी। 
विज्ञापन


गेट के पास ही राजू के परिजन खड़े थे। परिजन के सामने पुलिस हिरासत में राजू ने अपनी जींस की पैंट में लगे बटन को निकाला, और उसके नुकीले हिस्से को अपनी गर्दन में घोंप लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल राजू के हाथ से बटन को छीना गया और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के बाद राजू की हालत में सुधार हो गया। लाइनपार थाना अध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि आरोपी राजू अब सुरक्षित है और उसका इलाज कराया गया है। घटना के संबंध में संबंधित उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed