फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rapdi, once a refuge for dacoits, is now a tourist destination.

Firozabad News: कभी डकैतों की शरणस्थली रही रपड़ी, अब सैलानियों की पसंद

Sat, 24 Jan 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 24 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rapdi, once a refuge for dacoits, is now a tourist destination.
रपड़ी में यमुना नदी के किनारे खड़े सैलानी और फ्लोट वोटिंग करते लोग। स्रोतः वन विभाग - फोटो : रपड़ी में यमुना नदी के किनारे खड़े सैलानी और फ्लोट वोटिंग करते लोग। स्रोतः वन विभाग
फिरोजाबाद। यमुना नदी के किनारे नसीरपुर स्थित रपड़ी अब ईको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित होकर पर्यटकों का प्रमुख स्थल बन गया है। कभी डकैतों की शरणस्थली रहा यह क्षेत्र अब प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरंजन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी प्रभाग की परियोजना में बांस-लकड़ी के मचान, गोल हट, फ्लोटिंग जेटी, मोटर बोट, बटरफ्लाई पार्क, गार्डन, पार्किंग और स्वागत कक्ष जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सुरक्षा के लिए वॉचमैन केबिन और फेंसिंग भी की गई है।
विज्ञापन

डीएफओ भानेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना घाटों का सौंदर्यीकरण और औषधीय-पौधों का रोपण किया गया है। यह केंद्र आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास और शहर से मात्र 38 किमी दूर स्थित है। प्राकृतिक वातावरण और रोजगार के अवसरों के कारण रपड़ी अब जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस प्रकार पहुंचे

रपड़ी ईको टूरिज्म केंद्र भौगोलिक दृष्टि से बेहद सुलभ स्थान पर स्थित है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के एक्जिट किमी 54 से इसकी दूरी मात्र 4 किमी है। वहीं, आगरा से लगभग 58 किमी और फिरोजाबाद शहर से लगभग 38 किमी की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed