फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ramgopal yadav sapa

फोटो - यूपी के हालात खराब, राष्ट्रपति शासन लगाया जाए - प्रोफेसर रामगोपाल

Sat, 07 Dec 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ramgopal yadav sapa
फिरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव मीडिया से बात करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। यहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि उन्नाव की घटना पर पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सदन में भी इस विषय पर कहा था कि दुष्कर्म पीड़िता 90 प्रतिशत जल चुकी है उसका जिंदा रहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में कई घटनाएं हुई हैं। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता है। उत्तर प्रदेश की व्यवस्था बिल्कुल लचर है।
विज्ञापन

रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी के हालात काफी खराब हैं उत्तर प्रदेश में अनुच्छेद 356 लगाकर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश की सरकार से पूरी तरह फेल है संविधान के हिसाब से शासन नहीं चल रहा है। हैदराबाद में दुष्कर्म के आरोपियों के एनकाउंटर पर बोले कि ऐसा लोग पसंद करते हैं लेकिन फिर भी जब वह पकड़ लिए गए थे तो उन पर विधि सम्मत कार्यवाही होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आतंकवादी कसाब को भी अपने बचाव का मौका दिया गया था, फिर उसको फांसी दी गई। वहीं, शनिवार को लखनऊ में सपाइयों पर हुए लाठीचार्ज पर वह बोले कि समाजवादी पार्टी के लोगों को लाठी खाने की आदत है। जहां अन्याय होगा हम लड़ते रहेंगे। पूरे प्रदेश में सपा के लोगों ने धरना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed