फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ramen Yatra organized with grandeur in the city

Firozabad News: भव्यता के साथ नगर में निकाली गई रामेण यात्रा

Mon, 22 Jan 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 22 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ramen Yatra organized with grandeur in the city
फिरोजाबाद। अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व में चन्द्रनगर महानगर मे भव्य रामेण यात्रा निकाली गई। मार्ग में अनेक स्थानों पर आरती उतारी, पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। समूचा मार्ग राममय हो गया। गोपाल आश्रम पर रामेण यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन



श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति चंद्रनगर महानगर की ओर से विशाल एवं भव्य रामेण यात्रा की शुरूआत ग़ांधी पार्क से हुई। यात्रा विवेकानंद चौराहा, छिंगामल का बाग, सेंट्रल चौराहे से होकर, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहे व क्लब चौराहे से होकर गोपाल आश्रम पर पहुंची। वहां श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण तथा रामायण के अन्य पात्रों के स्वरूपों की महाआरती हुई। भव्य दर्शन यात्रा में हजारों रामभक्तों व मातृशक्ति टोली के रूप में श्रीराम की जयकारे लगाते चल रहे थे। जगह जगह पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में 100 से अधिक दिव्यांगों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान संघ के महानगर प्रचारक धर्मेंद्र, विभाग कार्यवाह ब्रजेश यादव, महानगर संघचालक प्रदीप गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति चंद्रनगर के संयोजक रामकुमार गुप्ता, महापौर कामिनी राठौर, गौरव सविता, रामेण दर्शन यात्रा संयोजक राजेश झा, डॉ. एसपी लहरी, उदयप्रताप सिंह पार्षद, अमित गुप्ता, निशा धाकरे, पूनम सिंह, कल्पना राजौरिया, दीपक गुप्ता कालू, नानकचंद्र वासवानी, हरिओम वर्मा सत्यवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोभायात्राओं से नगर भगवामय, गूंजे श्रीराम के जयकारे
जसराना। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कस्बा में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। श्रीराम के जयकारों के साथ क्षेत्र भगवामय हो गया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रहमचारी के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा एटा रोड, अरेलपुरा, गाड़ीवान, पाठकपुरा, मुख्य चौराहा, मोहल्ला बनियात, मोहल्ला कूंचा, पचवां चौराहा, कोतवाली जसराना, शीशपुरी, भट्पुरी, मझोआ, घिरोर रोड, फरिहा रोड होते हुए मां कामाख्या धाम पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ भारी संख्या में लोग व संघ के पदाधिकारी रहे। वहीं अतुर्रा निवासी देवेंद्र सिंह लोधी ने संघ के निर्देशन में शोभायात्रा निकाली। वनखंडेश्वर महादेव पर चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया।



राम के स्वागत के लिए बनाई रंगोली
फिरोजाबाद। मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दबरई में रामलला स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने मनमोहक रंगोलियां बनाईं। शुभारंभ मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गर्ग ने श्रीराम व माता जानकी के स्वरूपों की आरती कर किया। बच्चों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। रूचि सक्सेना, श्वेता शर्मा, आस्था गुप्ता, मोहिता शर्मा, अनुपम जादौन, साजली रहे| संवाद



भजन कीर्तन सुन मुग्ध हुए श्रद्धालु
फिरोजाबाद। राधा नाम संकीर्तन मंडल ने संगीतमय भजन कीर्तन का आयोजन लोहिया नगर में किया। शुभारंभ राधा कृष्ण के विग्रह की स्थापना के साथ हुआ। पं. रोहित दीक्षित के भजनों को सुनाकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। निखिल मित्तल, कुलदीप, सुरेश चंद जैन, दीनदयाल अग्रवाल, कमल गुप्ता, गौरव अग्रवाल, दीपक, राज वार्ष्णेय, अभिषेक जैन, चमनकांत भी रहे।



भगवा झंडा लहराकर घर-घर जलाएं दीप
टूंडला। धर्म जागरण समन्वय की बैठक निवेदिता क्लीनिक पर रविवार को हुई। बैठक में आरएसएस के विभाग संयोजक अनुराग शर्मा ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोगों से घरों में दीप जलाकर छत पर भगवा झंडे फहराने को कहा। जिला संयोजक सुमित तिवारी, सह जिला संयोजक डा नरेश यादव, कृष्णकांत, मुकेश पचौरी, सुनील बघेल, सुनील गर्ग भी रहे। वहीं गांव नगला दत्त में अखंड रामायण का पाठ का शुभारंभ किया गया। पूर्व सरपंच योगेश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को समापन पर भंडारा होगा। गंगाप्रसाद राजोरिया ,अजीत उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, ब्रजेश राजोरिया, राकेश शर्मा, दिनेश कुमार, सुनीत पाठक, कृष्णकांत राजोरिया, रामकिशन राजोरिया, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, अजयकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।



सिरसागंज में भी निकाली रथयात्रा
सिरसांगज। क्षेत्र में रविवार को पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह, गुरूदत्त सिंह, नितिन सिंह और सागर गुप्ता के संयोजन में राम रथयात्रा निकाली गई। रथ पर बाल रूप श्रीराम विराजमान थे और भक्त केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने आरती उतारी। यात्रा इटावा रोड से शुरू होकर विजय चौक, सोथरा रोड, मियां बाजार होते हुए सुभाष चौक पर पहुंची।


प्राण प्रतिष्ठा के लिए सजे घर और बाजार
फिरोजाबाद। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सुहागनगरी में मंदिरों से लेकर घरों तक की सजावट की गई है। महाआरती के साथ प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बाजारों में भव्य सजावट की गई है। गांधीपार्क से लेकर सदर बाजार तक भव्य सजावट की गई। गली मोहल्लों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। लोग संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण की तैयारी करते दिखे। घरों में सुंदरकांड के पाठ की तैयारी है। शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट के साथ ही अन्य बाजारों को भी सजाया गया है। प्रमुख मंदिरों में दीपमालिका सजाने के साथ ही कार्यक्रमों की भी तैयारी है।




बाजारों में भी जमकर खरीदारी
फिरोजाबाद। हवन पूजन एवं दीपक जलाने के लिए बाजार में रविवार को खूब खरीदारी हुई। हलवाई की दुकानों पर प्रसाद वितरण के लिए बूंदी का आर्डर दिया जा रहा था। संवाद




रामोत्सव : 70 परिवारों में गूंजेंगी किलकारियां
फिरोजाबाद। प्राण प्रतिष्ठा के खास पलों के बीच कई परिवारों में किलकारियां गूंजने वाली हैं। मेडिकल कॉलेज और शहर के प्राइवेट अस्पतालों में 70 बच्चों के जन्म लेने की संभावना है। प्रसूताओं ने इस दिन के लिए चिकित्सक से पहले ही तिथि ले रखी है।
अस्पतालों में प्रसव के लिए 70 माताओं ने समय ले रखा है। इस संबंध में महिला चिकित्सक ने बताया कि इस दिन प्रसव के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। कई महिलाओं की प्रसव पीड़ा कभी भी हो सकती है। महिलाएं चाहती हैं कि उनकी संतानें भी इसी दिन जन्म लें।




बेहद खास है ये समय

ज्योतिषाचार्य गोविंद शर्मा का कहना है कि बच्चों के जन्म में समय और मुहूर्त भी बेहद खास होता है। दरअसल बच्चे के जन्म के समय से ही उसके जीवन की दशा और दिशा तय हो जाती है। ऐसे में शुभ मुहूर्त हमेशा बच्चों के कल्याण के लिए अच्छे होते हैं। 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सबसे अच्छे मुहूर्त में हो रही है। इसी वजह से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं इसी दिन डिलीवरी करने का आग्रह कर रही हैं।



आज बंद रहेंगी मीट एवं शराब की दुकानें
फिरोजाबाद। 22 जनवरी को जिले में मीट, मछली के साथ देशी-विदेशी शराब व भांग की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी ने सभी निकायों के ईओ,सहायक आयुक्त खाद्य,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के साथ सभी थाना प्रभारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को इसका पालन करने के आदेश दिए हैं। संवाद



गणेशनगर एवं करतार नगर में निकली रामयात्रा

फिरोजाबाद। गणेशनगर में रामदरबार की झांकी निकाली गई। लोगों ने आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रीराम के स्वरूप में सजे हितेश आकर्षण का केंद्र थे। दर्शन के लिए लोगों की भीड़ भीड़ लगी रही। कई महिलाएं ने दंडवत प्रणाम किया। संघचालक डॉ विनोद, कार्यवाह नानक चंद्र वासवानी, सुदर्शन व्यवस्था प्रमुख सत्यवीर सिंह, प्रदीप भटनागर, डॉ. जलज, आशू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, पूजा बंसल, सीमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, वीना चौहान, मीना अग्रवाल, रिचा मित्तल, एकता मित्तल, विजय लक्ष्मी, कानिका मित्तल, तरंग, भावना अग्रवाल, मीनू गुप्ता, शोभा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अंजना मित्तल, ममता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल भी थे। वहीं मोहल्ला करतार नगर में भी रामयात्रा निकाली गई। यहां भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। डाॅ. ध्रुव कुमार, अजय गुप्ता भी थे। शाम पांच बजे 2100 दीपकों से महाआरती की गई।




जेसीबी की पुष्पवर्षा
शोभायात्रा के दौरान श्रीराम के स्वरूपों पर जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान हर कोई जय श्रीराम बोल रहा था।



गोपाल आश्रम में फोटो खिंचवाने की मची होड़
रामेण यात्रा के समापन पर गोपाल आश्रम प्रांगण में राम,लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान के स्वरूपों के साथ सेल्फी एवं फोटो खिचवाने की होड़ मची रही। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिलाएं तो भगवान राम के स्वरूपों के पैर छू रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed