फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ram Gopal Yadav has clarified situation regarding giving ticket to Varun Gandhi by samajwadi party

लोकसभा चुनाव: सपा देगी वरुण गांधी को टिकट? रामगोपाल यादव ने साफ की स्थिति; बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल

Sat, 23 Mar 2024 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 04:03 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी वरुण गांधी को टिकट देगी। इस सवाल पर रामगोपाल यादव ने स्थिति साफ कर दी है। उनके बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। 

विज्ञापन
Ram Gopal Yadav has clarified situation regarding giving ticket to Varun Gandhi by samajwadi party
रामगोपाल यादव और वरुण गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताया. कहा कि भाजपा को हमेशा झूठ बोलती है। वह लोगों का ध्यान भटकाती है। कहा कि बीजेपी चुनाव से पहले हमेशा हिंसा कराती है। 

विज्ञापन


बदायूं में दो बच्चों की हत्या को दुखदायी बताया। वहीं हत्यारों के एनकाउंटर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पुरानी रणनीति है, जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा माहौल को दूषित करने का प्रयास करती है। ताकि समाज में वैमनस्यता पनपे। भाजपा मुद्दों से लोगों को ध्यान भटकाती है।

विज्ञापन

वरुण गांधी को टिकट देने पर कही ये बात

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी को भाजपा से टिकट मिलने पर संशय पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि यदि भाजपा उनका टिकट काटती है तो इस मामले में विचार-विमर्श किया जाएगा। हालांकि अभी तक वरुण गांधी से हमारी कोई बात नहीं हुई है। उनके 'विचार करने' के बयान के राजनीतिक विश्लेषक कई तरह के मायने निकाल रहे हैं। इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल हो गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

बताते चलें कि शिकोहाबाद में पूर्व सांसद अक्षय यादव के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के साथ समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed