फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rally extracted on International Literacy Day

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर निकाली रैली

Fri, 09 Sep 2016 12:49 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 09 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rally extracted on International Literacy Day
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर निकाली रैली - फोटो : Amar Ujala
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला मुख्यालय पर प्रेरकों एवं स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। उन्होंने निरक्षरता के कलंक को मिटाने का आह्वान किया। साक्षर बनकर देश और समाज को तरक्की की ओर ले जाने का संदेश दिया। रैली के समापन पर बीएसए सच्चिदानंद ने कहा कि बेटी का पढ़ना आवश्यक है, क्योंकि बेटी एक नहीं बल्कि दो परिवारों को आबाद करेगी। प्रेरक निरक्षरों को साक्षर करने का कार्य कर रहें हैं यह बहुत ही पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि आपको बहुत ही बड़ा दायित्व मिला है और वह है निरक्षरों को साक्षर करना। एबीएसए तरुण कुमार ने कहा कि प्रेरकों से कहा कि साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आपको निरक्षरों को साक्षर करने के अतिरिक्त विधिक साक्षरता, पर्यावरणीय साक्षरता, बैंकिंग साक्षरता, इलेक्टोरल लिटरेसी आदि कार्यक्रमों का संचालन भी आपके द्वारा किया जायेगा। सेकेंडमेंट अधिकारी मुकेश कुमार ने भी अभियान को गति देने के लिए कहा। रैली मे जिला समन्वयक मुकेश सविता, ज्योति, अजय रावत, मिथिलेश प्रसाद, प्राची सेंगर, अनीता पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed