फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rakshabandhan festival near, elders wandering for pension

Firozabad News: रक्षाबंधन का त्योहार करीब, पेंशन के लिए भटक रहे बुजुर्ग

Tue, 06 Aug 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival near, elders wandering for pension
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार करीब है, लेकिन बुजुर्गों के खातों में पेंशन की राशि नहीं पहुंचने से वह परेशान हैं। खाते में पैसा नहीं पहुंचने के कारण बुजुर्ग कभी समाज कल्याण विभाग तो कभी बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कहीं से उन्हें ठोस जवाब नहीं मिल पा रहा है। विभागीय स्टाफ यह कहकर टरका देता है कि दूसरे बैंक खाते में पैसा पहुंच गया होगा, क्यों कि आधारबेश भुगतान हो रहा है। पर कहीं पैसा नहीं मिल रहा। विकास भवन के बाहरी हिस्से में बने समाज कल्याण विभाग के वृद्धावस्था पेंशन कक्ष में सुबह 10 बजे से बुजुर्गों के आने का क्रम प्रारंभ हो जाता है। गरीब तबके के लोग बुजुर्गवार काफी श्रम करके यहां तक पहुंच पाते हैं, लेकिन काउंटर पर दिखवाएं तो यही जवाब मिलता है कि पेंशन पहुंच रही होगी। लखनऊ से जारी हो गई है। लेकिन बुजुर्ग फिर बैंक जाते हैं तो पेंशन नहीं आई कहकर बैंक के लिपिक वापस लौटा देते हैं।
विज्ञापन

कश्मीरी गेट निवासी बुजुर्ग शमीम बानों (70) ने बताया कि उनके खाते में पेंशन नहीं पहुंच रही है। बैंक जाओ तो कोई सुनता नहीं, यहां पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं। वह अपनी परेशानी बताते हुए रो पड़ीं। सरजीवन नगर सैलई निवासी राजाराम बोले 14 माह पहले तक लगातार पेंशन आ रही थी, लेकिन इस बार नहीं आई। बुजुर्ग श्यामबाबू बोले कि 18 माह से पेंशन नहीं आ रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। रक्षाबंधन का त्योहार करीब है। पैसा कुछ काम आता, लेकिन आ नहीं रहा है।
विज्ञापन




-जून माह तक की पेंशन की धनराशि पात्र पेंशनधारकों के खातों में भेजी जा चुकी है। आधारबेस भुगतान होने के कारण पेंशनधारक अपने सभी खातों के चेक कराएं। इसके बाद भी पेंशन की धनराशि नहीं आई हो तो विभाग में पता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed