फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rajbaha

हाथरस-फिरोजाबाद रजबहा की पटरी कटी

Sat, 02 Jul 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rajbaha
हाथरस-फिरोजाबाद रजबहा की पटरी कटी
विज्ञापन

- खेतों में भरा पानी, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची टीम, प्रधान ने डीएम को भेजा शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद-हाथरस रजबहा की पटरी कटने से नगर निगम का गंदा पानी फसलों में घुस गया। इसके कारण सैकड़ों बीघा किसानों की उड़द, मूंग, अरहर के साथ ज्वार की फसल बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि प्रशासन को बर्बाद फसलों का आंकलन करके मुआवजा दिलाए।
हाथरस-फिरोजाबाद रजबहा आसफाबाद से होते हुए ग्रामीण अंचल गाजीपुर,मोढ़ा एवं नगला मुल्ला की ओर होते हुए लाइनपार क्षेत्र में जाता है। रजबहा में नगर निगम क्षेत्र का गंदा पानी बृहस्पतिवार को बारिश होने के साथ ग्रामीण अंचल की ओर रुख कर गया। रजबहा की पटरी मोढ़ा गांव के समीप कटी होने के कारण बारिश का पानी किसानों की फसलों में प्रवेश कर गया। इस कारण खेतों में खड़ी उड़द-मूंग,अरहर एवं ज्वार की फसल जलमग्न हो गई। मोढ़ा की ग्राम प्रधान मिथिलेश यादव ने किसानों की फसल बर्बाद होने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल,एक्सईएन सिंचाई विभाग को दे दी। लेकिन दोपहर तक किसानों के खेतों से पानी निकासी एव पटरी ठीक करने की ओर ध्यान नहीं दिया। विभाग के इस रवैये को लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

इन किसानों के खेत में पहुंचा पानी
रजबहा का पानी भरने से ग्यादेवी, सतीशचंद्र, राधेश्याम, राजीव कुमार, जवाहरलाल, मनोज कुमार, अशोक कुमार, लौंगश्री, महेशचंद्र, नरेशचंद्र, रामकिशोर, अमित कुमार, उर्मिला देवी, अमीना बेगम, जरीना बेगम, शब्बीर खां, इलाहाबादी, शहीद खां, नेत्रपाल सिंह निवासी मोढ़ा और देवप्रकाश निवासी खंजापुर की फसलें शामिल हैं। किसानों की बर्बाद फसल का आंकलन करके मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की फसलों में घुसा पानी नगर निगम क्षेत्र गंदा पानी है। नगर निगम के अफसरों को चाहिए कि वह गंदा पानी गांवों की ओर नहीं जाने दें। यह पानी फसलों को बर्बाद करने के साथ ही इससे बीमारियां फैल सकती हैं। नगर निगम के अफसरों को नाला बनाकर पानी को यमुना की ओर ले जाना चाहिए। पटरी को ठीक कराने का काम नगर निगम के अफसर करेंगे।
- रामगोपाल अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed