{"_id":"61e1b06601281830a35baffd","slug":"rajasthan-bjp-leaders-camped-in-the-district-firozabad-news-agr521255021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में राजस्थान के भाजपा नेताओं ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में राजस्थान के भाजपा नेताओं ने डाला डेरा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। भाजपा ने सुहागनगरी में रणनीतिकारों की तैनाती शुरू कर दी है। राजस्थान के पूर्व मंत्री केएल मीणा समेत 15 नेताओं ने जिले में डेरा डाल लिया है। पार्टी के निर्देश पर ये निरंतर संगठन की बैठकें, क्षेत्र के मुद्दे, नेताओं के जनाधार पर काम करते हुए रिपोर्ट करेंगे। टिकट फाइनल होने से पहले ही इनकी तैनाती को काफी अहम माना जा रहा है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि हर विधानसभा की समीक्षा के लिए राजस्थान भाजपा की टीमें जिले में आई हैं। पूरे जिले की समीक्षा की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा को दी गई है। उनके नेतृत्व में सदर विधानसभा सीट की जिम्मेदारी पूर्व विधायक मनोज पंचौली, शिकोहाबाद विधानसभा की जिम्मेदारी व समीक्षा का कार्य गौरव यादव, सिरसागंज में राजस्थान के राजेंद्र शर्मा, टूंडला में ओमी यादव को दायित्व दिया गया है। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि इसके साथ प्रत्येक जिले की हर विस सीट पर दो-दो पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की भी तैनाती की गई है। वहीं कई स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को भी तैनात किया है। इन सभी ने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। मनोज पचौली ने बताया कि पूरे जिले की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लगातार कार्यकर्ताओं से बैठक कर जमीनी हकीकत से रूबरू भी हो रहे हैं। बूथ स्तर तक की बैठकें ली जा रही है।
जमीनी मुद्दे के साथ पार्टी का लिया जा रहा फीडबैक
कार्यकर्ताओं और नेताओं से पार्टी लगातार संपर्क में रहकर जनता और कार्यकर्ताओं का रुझान समझने का प्रयास कर रही है। भाजपा का सबसे जमीनी कार्यकर्ता किस नेता के बारे में क्या राय रखता है, जमीन पर मुद्दे क्या हैं, किन मुद्दों को धार देना है, किन मुद्दों पर पार्टी बैकफुट पर जा सकती है। इन सब पर ये पूर्णकालिक कार्यकर्ता पार्टी को फीडबैक देंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि फीडबैक टिकट मिलने और कटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।