फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   raja ka tall movement organizations

राजा का ताल आंदोलन से जुड़े कई संगठन

Mon, 01 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 01 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
raja ka tall movement organizations
फीरोजाबाद। राजा का ताल के बाशिंदों का सड़क निर्माण की मांग को लेकर शुरू किया धरना प्रदर्शन रविवार को जारी रहा। आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय यादव महासभा समेत ग्राम रोजगार सेवक संघ ने समर्थन देते हुए कहा कि मुख्य मार्ग से हजारों की संख्या में लोगों को आवागमन रहता है। प्रशासन को चाहिए कि इसका शीघ्र ही निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि  कसबा राजा का ताल के मुख्य मार्ग की हालत काफी खस्ता हो गई। जलभराव के कारण गहरे-गहरे गड्ढों होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन एवं टेंपो पलट जाते हैं। ग्रामीणों के द्वारा मार्ग निर्माण की गुहार विधायक एवं डीएम के साथ ही प्रशासनिक अफसरों से की। प्रदर्शनकारी सुमन प्रकाश यादव ने कहा कि यह आंदोलन सड़क का निर्माण नहीं होने तक चलता ही रहेगा। अविनाश यादव ने कहा कि कोरे आश्वासनों से अब काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

भाजपा महानगर ईकाई ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने प्रशासन से सड़क बनवाने और जलनिकासी की मांग की। मीडिया प्रभारी अखिलेश शर्मा, राधेश्याम समेत कई पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने कहा राजा के ताल के बाशिंदों की वाजिब समस्या हल होनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, चौधरी सुधीर यादव ने रोष व्यक्त किया।

 ग्रामीण रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य यादव एवं समाजसेवी अनिल यादव ने भी आंदोलन को समर्थन देते हए कहा कि हम सभी ग्रामीण जब तक आंदोलन करेंगे जब तक सड़क को नहीं बनाया जाता है। राजवीर सिंह यादव, बंटी यादव, आर्यन यादव, रमेशचंद्र, महेशचंद्र यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, नीरज यादव, भुवनेश यादव, जगदीश यादव प्रधान, लालजी यादव, राकेश जैन आदि शामिल थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed