फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rain can increase the drinking water crisis of the honeymoon

बारिश बढ़ा सकती है सुहागनगरी का पेयजल संकट

Sat, 07 Aug 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rain can increase the drinking water crisis of the honeymoon
फिरोजाबाद। शहर में हो रही बारिश जल निगम के अफसरों के लिए सिर दर्द बनती जा रही है। इससे झालगोपालपुर नहर का पानी गंदा हो गया है। झील में स्टोर किया गया पानी भी कम हो रहा है। यदि मौसम जल्दी साफ नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में शहर की जनता को पेजयल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या के चलते जल निगम के अफसर परेशान हैं।
विज्ञापन

जल निगम शहर को हर रोज 65 से 70 एमएलडी पानी उपलब्ध कराता है। यह पानी नरौरा बांध से झालगोपालपुर नहर होते हुए नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट तक पहुंचता है। यहां पानी को फिल्टर कर शहर को सप्लाई दी जाती है। अब बारिश के कारण नरौरा बांध से पानी काफी गंदा आ रहा है। यह इंटेक प्लांट पर पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रहा। इसको लेकर जल निगम झील और नहर के पानी को मिश्रित कर शहर को दोनों समय सप्लाई कर रहे है।
विज्ञापन

जल निगम के अफसरों का कहना है कि जितना पानी प्रतिदिन झील से लिया जाता है। उतना पानी झील में नहीं भर पाता। इस कारण झील में स्टोर किया गया पानी भी कम होता जा रहा है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है यदि बारिश थमने से पूर्व झील की पानी खत्म हो गया तो सुहागनगरी की जनता के सामने पानी का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर का पानी गंदा आ रहा है, जो पूरी तरह से फिल्टर नहीं हो पा रहा। इसलिए झील के पानी को प्रयोग में लिया रहा है। बारिश थमने से पूर्व यदि झील की पानी खत्म हो गया तो दिक्कत आएगी।
दिनेश चंद्र शर्मा सहायक अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed