{"_id":"68f39ea6d8060ab7750c3fb7","slug":"railways-runs-air-conditioned-reserved-special-train-on-diwali-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-158833-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दिवाली पर रेलवे ने चलाई वातानुकूलित आरक्षित विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दिवाली पर रेलवे ने चलाई वातानुकूलित आरक्षित विशेष ट्रेन
Sat, 18 Oct 2025 07:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- टूंडला होते हुए नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी एसी विशेष ट्रेन, लेगी आठ फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। दिवाली महापर्व पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और मुजफ्फरपुर (बिहार) के बीच एक विशेष वातानुकूलित (एसी) ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह विशेष ट्रेन शनिवार (18 अक्तूबर) से 24 अक्तूबर तक संचालित होगी।
प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 04058/ 04057 दोनों ओर से कुल चार-चार फेरे लगाएगी। ट्रेन 18 अक्तूबर से दोपहर 01:30 बजे नई दिल्ली से चलकर अलीगढ़ जंक्शन होते हुए शाम 04:35 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर, छपरा होते हुए अगले दिन दोपहर दो बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 19 अक्तूबर से दोपहर 03:30 बजे मुजफ्फरपुर से चलकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। इस विशेष ट्रेन में एसी प्रथम का एक, एसी द्वितीय के चार और एसी तृतीय के बारह कोच सहित कुल 19 कोच होंगे, जिससे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को घर लौटने में बड़ी राहत मिलेगी।