फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railway passenger traveling in train dies of heart attack

Firozabad News: ट्रेन में यात्रा कर रहे रेलयात्री की हृदयघात से मौत

Thu, 18 Jul 2024 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 18 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Railway passenger traveling in train dies of heart attack
टूंडला। अवध एक्सप्रेस के जनरल कोच में मंगलवार रात यात्रा कर रहे व्यक्ति की हृदय घात से मौत हो गई।
विज्ञापन

बांद्रा से चलकर बरौनी जाने वाली अवध एक्सप्रेस मंगलवार रात्रि 9.10 बजे करीब टूंडला स्टेशन पहुंची तभी यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को जनरल कोच में व्यक्ति के बीमार होने की जानकारी दी। सूचना पर रेलवे चिकित्सक रोहित चक पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस पहुंची। जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार (46) निवासी गांव भेलवा, पोस्ट व थाना छौड़ादानो पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई। जीआरपी प्रभारी अरविंद भारद्वाज का कहना है कि रेलयात्री की मौत संभवत हृदयघात से हुई है।




टूंडला स्टेशन पर गर्मी से बेहोश हुई हाथरस की वृद्धा
टूंडला। रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम वृद्धा को अचेत देख यात्रियों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर बुधवार शाम पांच बजे 65 वर्षीय वृद्धा के अर्द्ध बेहोश हालत पड़ी थी। आते जाते यात्रियों ने वृद्धा से बात करने की कोशिश की। अर्द्ध चेतनावस्था में लोग उसकी बात समझ नहीं पा रहे थे। सूचना पर पहुंची आरपीएफ को वृद्धा ने अपना नाम कमला देवी निवासी हाथरस बताया है। आरपीएफ ने वृद्धा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वृद्धा संभवत: गर्मी के चलते बेहोश हुई है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed