फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   railway over bridge prepared, service road incomplete

रेलओवर ब्रिज बनने के बाद भी राहगीरों की दुश्वारियां नहीं हुई कम

Wed, 12 Jan 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
railway over bridge prepared, service road incomplete
रफ़रोजाबाद ! आसफावाद रेलवे ओवरब्रिज के बराबर सर्विस मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आसफाबाद स्थित रेल क्रॉसिंग पर लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चार करोड़ से ज्यादा की लागत से बना रेलओवर ब्रिज बनाया गया है। लेकिन लोगों की दुश्वारियां अभी कम नहीं हुईं हैं। उक्त पुल के दोनों ओर सर्विस रोड निर्माण पूरा नहीं होने के कारण रोज जाम लगता है। पुल निर्माण के दौरान सर्विस रोड पर खोदे गये गड्ढे आज भी राहगीर वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बने हैं। जानकारी के मुताबिक पुल के दोनों ओर सर्विस रोड का जिम्मा भी कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम को ही पूरा कराना था।
विज्ञापन

आसफाबाद रेल क्रॉसिंग पर आएदिन लगने वाले जाम की समस्या के निजात पाने और फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर आवागमन सुचारु रखने को करीब 4958.98 लाख की लागत से करीब 718.93 मीटर लंबा रेल ओवरब्रिज बनाया गया है। कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा निर्मित उक्त पुल के दोनो ओर सर्विस रोड नहीं बनाए हैं। पुल निर्माण के दौरान सर्विस रोड पर खोदे गए गड्ढे राहगीर वाहन चालकों के लिए खासी परेशानी का कारण बने हैं। सर्विस रोड पर गढ्डे होने के कारण आये दिन जलभराव की स्थिति रहती है। वहीं, वाहन भी पलटते रहते हैं।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना से आसफाबाद चौराहा तक आज भी लगता जाम
ताजा स्थिति के अनुसार रसूलपुर से आसफाबाद चौराहा तक सर्विस रोड पूरी तरह से उबड-खाबड़ स्थिति में हैं। इस कारण से उक्त स्थान आएदिन जाम जैसी स्थिति बनती रहती है। हालांकि उक्त पुल का गत नवंबर के प्रथम पखवाड़ा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर गड्ढे होने के कारण ऑटो और ई-रिक्शा पलट जाते है। कई बार हादसे हुए। लेकिन अभी तक हाईवे को ठीक कराने के लिए कोई पहल नहीं हुई। पानी की निकासी न होने से गड्ढों में जलभराव हो जाता है। जिससे वाहन चालक को उसकी गहराई के बारे में जानकारी भी नहीं होती।
गोविंद कुमार निवासी आसफाबाद।
हाईवे के साथ सर्विस रोड भी खराब पड़ा है। आरओबी का प्रयोग केवल वहीं लोग करते है। इसको फतेहाबाद पर जाना हो या फिर मटसेना थाना क्षेत्र के गांवों में। जिला मुख्यालय हो या फिर शिकोहाबाद, इटावा जाने वाले लोग इसी मार्ग से होकर गुजरते है। मार्ग खराब होने के कारण जाम लग जाता है।

फिरोज खां निवासी आसफाबाद रसूलपुर।
आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड निर्माण का काम दो दिन पहले शुरू कराया है। तकनीकी कारणों से ओवरब्रिज निर्माण का काम अटका हुआ था। जल्द ही सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराया जाएगा।
डीके यादव एक्सईएन राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed