{"_id":"69838f8c01453d2dda0b6a69","slug":"railway-general-manager-did-window-inspection-of-tundla-shikohabad-farrukhabad-railway-section-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-166928-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेल महाप्रबंधक ने किया टूंडला, शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलखंड का विंडो निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेल महाप्रबंधक ने किया टूंडला, शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलखंड का विंडो निरीक्षण
Wed, 04 Feb 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर निर्माणाधीन अमृत भारत स्टेशन के पुर्ननिर्माण की डिप्टी सीटीएम अमित आनंद से जान
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर निर्माणाधीन अमृत भारत स्टेशन के पुर्ननिर्माण की डिप्टी सीटीएम अमित आनंद से जानकारी लेते जीएम नरेशपाल सिंह संवाद
टूंडला। रेल महाप्रबंधक ने बुधवार सुबह टूंडला स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां से उन्होंने परख स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से टूंडला, शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी उन्हें खामियां दिखाई दीं उन्हें दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को उन्होंने दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ प्रयागराज रेल मंडल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रयागराज जोन के रेल महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह सुबह 09:45 बजे मगध एक्सप्रेस से टूंडला स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर मौजूद डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने अन्य अधिकारियों के साथ बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत वे अधिकारी गेस्ट हाउस चले गए। सुबह साढे दस बजे वे फिर से स्टेशन पहुंचे। यहां पहले से तैयार परख निरीक्षण यान में अधीनस्थों के साथ सवार होकर टूंडला से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद स्टेशन तक विंडो निरीक्षण किया।
शिकोहाबाद से वे विशेष परख ट्रेन से मैनपुरी, फर्रुखाबाद रेलखंड का विंडो निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने सिग्नल, पटरियों के रखरखाव, पटरियों पर रफ्तार आदि को परखा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी, टूंडला स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, एसीएम एके सिन्हा, सीएमआई मनोज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।