{"_id":"6418a491016b4732e200be45","slug":"railway-employees-demonstrated-firozabad-news-c-25-1-97108-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Mon, 20 Mar 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
टूंडला। सोमवार को एनसीआरएमयू की तीनों शाखाओं के पदाधिकारियों ने रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर क्रू-लॉबी पर प्रदर्शन किया। भोजनावकाश में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। यूनियन पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा है कि रनिंग एलाउंस को कर मुक्त रखा जाए। 36 घंटे में क्रू को मुख्यालय वापस भेजा जाए। सहायक लोको पायलट से गार्ड का कार्य लेना बंद किया जाए। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कार्यकारी मंडल अध्यक्ष बलराम एवं शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने तथा संचालन सरदार सिंह ने किया। विरोध प्रदर्शन में सुनील कुमार, मुकेश कुमार चतुर्थ, संजीव यादव, सोमनाथ पाल, एसके सुमन, वीनेश कुमार, विनोद यादव, नितिन वर्मा, चितरंजन कुमार, देवेश गौतम, रमेशचंद, तेजपाल मीना मौजूद रहे।