{"_id":"6a908352ea91fddca2085941","slug":"railway-administration-ran-the-prayagraj-shakur-basti-special-train-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-183315-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेल प्रशासन ने चलाई प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेल प्रशासन ने चलाई प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन
Fri, 28 Aug 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। रेलप्रशासन ने रक्षाबंधन पर्व के बाद घर से लौटने वाले रेलयात्रियों को नियमित ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों ओर से एक-एक फेरा लेगी।
प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04165 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल विशेष ट्रेन 29 अगस्त को रात 08:00 बजे प्रयागराज जंक्शन से चलेगी। जो फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा होकर अगले दिन मध्यरात्रि 02:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद अलीगढ़ जंक्शन, दिल्ली होकर सुबह 10:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04166 शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल विशेष ट्रेन 30 अगस्त दोपहर 12:00 बजे शकूरबस्ती से चलेगी। जो इसी क्रम में होकर शाम 03:40 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी। 19 कोचों वाली इस ट्रेनों में स्लीपर-नौ, एसी तृतीय-दो, सामान्य-छह वएसएलआर/डी-दो कोच होंगे। संवाद