फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raging employees on indecency, lined with dirt town

अभद्रता पर भड़के कर्मचारी, गंदगी से अटा शहर

Fri, 12 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 12 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Raging employees on indecency, lined with dirt town
फीरोजाबाद। यूनियन नेता के अभद्रता करने से आक्रोशित ठेका कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम काम बंद हड़ताल कर दी। आक्रोशित कर्मचारियों ने वर्कशॉप से वाहन नहीं निकलने दिए। गांधीपार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर आयुक्त व पुलिस अधिकारी वार्ता करने पहुंचे लेकिन कर्मचारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

नगर निगम में तैनात ठेका कर्मचारियों के साथ दो दिन पूर्व शीतल खां क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई थी। मामले में नगर आयुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे लेकिन आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। गुरुवार को काफी संख्या में कर्मचारी नगर निगम पहुंचे थे। आरोप था कि मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने यूनियन नेता रिक्की राज से अभद्रता कर दी थी। शुक्रवार को आक्रोशित कर्मचारी सिटी मजिस्ट्रेट से माफी मांगने की मांग पर उड़े थे। यूनियन नेता रिक्की राज के नेतृत्व में ठेका कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल कर दी। वर्कशॉप से कोई वाहन नहीं निकलने दिया। कुछ वाहन निकले भी तो उन्हें वापस कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने गांधीपार्क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कर्मचारियों की मांग पर नगर आयुक्त रामऔतार रमन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार धरना स्थल पर वार्ता करने पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने बकाया वेतन, पीएफ सहित हटाए गए कर्मचारियों को रखने की मांग की। थाना उत्तर, दक्षिण प्रभारी भी पहुंचे, उन्होंने भी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि सिटी मजिस्ट्रेट ने जो अभद्रता की है उसके लिए वह माफी मांगे। शाम चार बजे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद ठेका कर्मचारी चले गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी कार्य नहीं किया जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने बताया कि जो नियमित रूप से कार्य करेगा, उसी को वेतन मिलेगा। जो कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे, उन्हें ठेकेदार द्वारा हटा दिया जाएगा। हमने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं जो आज काम पर नहीं आए हैं उनके स्थान पर नए कर्मचारियों की तैनाती की जाए। कर्मचारियों की मनमानी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed