फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raging contract employee doe to not receive honorarium

मानदेय न मिलने पर भड़के ठेका कर्मचारी

Sat, 18 Apr 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Raging contract employee doe to not receive honorarium
नगर निगम में ठेके पर तैनात कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय ने मिलने पर शनिवार को कामबंद हड़ताल कर दी। आक्रोशित कर्मचारियों ने वर्कशॉप से कोई वाहन भी नहीं निकलने दिया। हड़ताल के चलते वर्कशॉप में काफी देर तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन

नगर निगम में ठेके पर करीब 500 कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों को फरवरी-मार्च माह से अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। ठेकेदार द्वारा पीएफ की धनराशि भी कर्मचारियों के मानदेय से काटी जा रही है। वहीं खाते खुलवाने के नाम पर भी ठेकेदार द्वारा 200-200 रुपये वसूल लिए गए। इन समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश था। कई बार शिकायत के बाद भी मानदेय नहीं मिलने पर शनिवार को ठेका कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया। शनिवार सुबह आठ बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्कशॉप में एकत्रित हो गए, जहां उन्होंने सभी वाहनों को वर्कशॉप से बाहर नहीं जाने दिया। आक्रोशित कर्मचारी वर्कशॉप में बड़ी देर तक हंगामा और नारेबाजी करते रहे। हड़ताल की सूचना पर पहुंचे उपायुक्त प्रमोद कुमार ने आक्रोशित कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शाम तक वार्ता कर समस्या का हरसंभव निदान कर दिया जाएगा। कर्मचारी इसी शर्त पर कार्य पर लौटे कि आज शाम तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो रविवार से पुन: कामबंद हड़ताल होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed