{"_id":"69dcd69284f3ad4dad00ae1d","slug":"questions-raised-on-the-role-of-female-doctor-report-sent-to-the-government-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-172339-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला चिकित्सक की भूमिका पर उठे सवाल, शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला चिकित्सक की भूमिका पर उठे सवाल, शासन को भेजी रिपोर्ट
Mon, 13 Apr 2026 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
प्रसूताओं से वसूली मामले में महिला चिकित्सक की भूमिका संदिग्ध, शासन को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। संयुक्त चिकित्सालय में प्रसूताओं के ऑपरेशन के नाम पर अवैध वसूली का मामला गरमा गया है। कुछ समय पूर्व परिजन ने एक महिला चिकित्सक और काउंसलर पर 4 से 5 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी केशव द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति (डॉ. संजय सिंह और डॉ. मोहित सिंघल) ने दो माह की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
जांच रिपोर्ट में काउंसलर को दोषमुक्त पाया गया है, लेकिन एक वरिष्ठ महिला चिकित्सक की भूमिका को संदिग्ध माना गया है। सीएमएस ने इस रिपोर्ट को अग्रिम कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक, लखनऊ को भेज दिया है।
प्रसूता के ऑपरेशन के नाम पर मांगे 4 हजार रुपये
शिकोहाबाद। सोमवार को भी एक मामला सामने आया। जिसमें रूकनपुर की महिला अर्शी को अस्पताल में ऑपरेशन के लिए लाया गया था। जिसका दूसरी बार प्रसव होना था। प्रसूता के परिजन से भी ऑपरेशन के नाम पर 4 हजार रुपये की मांग की गई थी। प्रसूता के परिजन ने सीएमएस से मामले की शिकायत की है। इस मामले में सीएमएस डॉ. आरसी केशव ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट में कुछ कमी थी। इसके चलते प्रसूता को फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया था। मामला मेरे संज्ञान में आया है, लेकिन कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
फोटो-201-सीएमएस डॉ. आरसी केशव से मामले की शिकायत करते प्रसूता के परिजन। स्रोत संवाद