फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   quarrel between family members In Firozabad angry jija injured his sister-in-law by biting her with his teeth

UP News: घरवालों में हो रही थी कहासुनी, इसी बीच जीजा ने साली को पकड़ कर दिया ऐसा कांड; देखते रह गए सभी लोग

Tue, 24 Sep 2024 08:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 08:58 PM IST
सार

सुहागनगरी में साली व जीजा के परिजन में कहासुनी हो रही थी। इससे नाराज जीजा ने साली को दांतों से काट लिया। पत्नी से कोर्ट में केस चल रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
quarrel between family members In Firozabad angry jija injured his sister-in-law by biting her with his teeth
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बहन और जीजा के बीच न्यायालय में विवाद चल रहा है। पड़ोस में रहने वाली साली से जीजा के परिजन की कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर जीजा ने साली का दांतों से गाल काट लिया। इससे वह घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन ने घायल का इलाज कराया है।

विज्ञापन


मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला विष्णु गिहार बस्ती का है। यहां पर रहने वाली पिंकी ने बताया कि हम दो बहनों की शादी अगल-बगल में हुई है। उनकी बहन और जीजा दया के बीच आए दिन अनबन रहती थी। जीजा उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। इसके चलते पिछले तीन साल से उनकी बहन मायके में रह रही है। जबकि, वह अपनी ससुराल में ही रह रही है। 

विज्ञापन

मंगलवार को वह अपनी ससुराल में थी। तभी पड़ोस में रहने वाले जीजा के परिजनों और उसके बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच उनका जीजा वहां आ गया। उसने मारपीट करते हुए उसका एक गाल अपने दांतों से काट लिया। उसकी चीख निकल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने घायल साली को अस्पताल भिजवा दिया। जहां उसका उपचार कराया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी लाइनपार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed