फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Public health unit ready, waiting for staff and equipment

Firozabad News: पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार, कर्मचारी और उपकरण का इंतजार

Thu, 08 Aug 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 08 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Public health unit ready, waiting for staff and equipment
फिरोजाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ और जाटऊ परिसर में 48 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन बनकर तैयार हो गया है। निर्माण के तीन माह बीत जाने के बाद भी यहां न तो कर्मचारियोंं की तैनाती हुई और न ही मरीजों की जांच समेत अन्य चिकित्सीय उपकरण लग सके हैं। मरीज जांच के लिए शहर की दौड़ लगा रहे हैं।खैरगढ़ और जाटऊ सीएचसी में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज उपचार को आते हैं। इनमें से 100 से ज्यादा को हर दिन कई तरह की जांच की सलाह दी जाती है। अभी तक शरीर में खून का स्तर, रैपिड कार्ड से डेंगू, मलेरिया की जांच सीएचसी में होती है। डॉक्टरों द्वारा दिए गए परामर्श के बाद कई जांचें सीएचसी में न होकर मेडिकल कॉलेज में होती हैं। इससे मरीजों परेशान होना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक पब्लिक यूनिट का निर्माण कर मरीजों की सेवाओं में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। यहां पर मरीजों की लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), हीमोग्लोबिन, सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, एमपी विडाल समेत अन्य जांच शुरू होंगी।
विज्ञापन

इसके लिए कई आधुनिक मशीनें लगाई जानी हैं। इन सबके लिए इस बीच यहां भवन बनकर तैयार होने के बाद भी यहां चिकित्साधिकारी व अन्य स्टॉफ समेत जांच की सुविधाओंं के लिए मशीनें नहीं उपलब्ध हो सकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. रजनीकांत ने बताया कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। निर्माण करने वाली कंपनी ने अभी हैंडओवर भी नहीं दिया है। जबकि तीन माह निर्माण हुए हो चुके हैं। कर्मचारियोंं की तैनाती के साथ ही मशीनें शासन स्तर से आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed