फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Public distribution system rice found at flour mill

Firozabad News: आटा चक्की पर मिला सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल

Sun, 15 Jan 2023 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Public distribution system rice found at flour mill
कश्मीरी गेट स्थित एक आटा चक्की की दुकान पर खाद विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया चावल - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ स्थित एक आटा चक्की पर पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। आटा चक्की की दुकान पर 47 बोरी सरकारी चावल मिला। इन चावलों को पड़ोस के राशन दुकानदार के सुपुर्द कर दिया है। चक्की संचालक महफूज अली के खिलाफ थाना रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी राजेश कुमार को सूचना मिली की नई आबादी वाले इलाकों में आटा चक्की संचालकों के द्वारा गेहूं के आटे के बदले सस्ती दर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल खरीदे जाने का धंधा चल रहा है। पूर्ति विभाग की टीम में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने टीम के साथ कश्मीरी गेट पर संचालित महफूज अली की आटा चक्की पर छापा मारा। चक्की की दुकान से 47 बोरी चावल मिला। चक्की संचालक का कहना था कि वह चावल के बदले राशनकार्ड धारकों को आटा देता है। पूर्ति विभाग ने उक्त चावल को पड़ोसी राशन विक्रेता एनुल आबदीन नगर क्षेत्र की सुपुर्दगी में सौंप दी।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक सदर सुनील कुमार ने जिलाधिकारी रवि रंजन के निर्देश पर चक्की संचालक महफूज अली के खिलाफ थाना रामगढ़ के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज करने की तहरीर दी है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि अवैध रूप से चक्की संचालकों के द्वारा चावलों को सस्ते दामों में खरीदकर उनको गेहूं के साथ मिलाकर पीसने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों का चिह्नांकन करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed