फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Providing technical education to the children of the country from across the seven seas

Firozabad News: सात समुंदर पार से देश के बच्चों को दे रहे तकनीकी शिक्षा

Mon, 10 Apr 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Providing technical education to the children of the country from across the seven seas
फिरोजाबाद। सात समुंदर पार अमेरिका से एनआरआई राजीव अग्रवाल देश की माटी का कर्ज अदा कर रहे हैं। वह देश के बच्चों की तकनीकी शिक्षा देने की मुहिम चला रहे हैं। वह यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को कम्प्यूटर शिक्षा में पारंगत करने को तत्पर हैं। प्रदेश के 14 जिलों में स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था कर चुके राजीव अग्रवाल ने अब फिरोजाबाद शहर के चार कॉलेजों में 15-15 कम्प्यूटरों वाली लैब स्थापना की कवायद शुरू कर दी है। कम्प्यूटर लैब की स्थापना इसी शैक्षिक सत्र से शुरू भी हो जाएगी।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जनपद के मूल निवासी उद्यमी राजीव अग्रवाल ही सात समुंदर पार अमेरिका में रह रहे हों। लेकिन उनके दिल में अभी देश सेवा की भावना हिलोंरे मार रही है। देश के बच्चों के लिये कुछ कर सकने की इच्छा उनके मन में है। एनआरआई राजीव अग्रवाल ने अमेरिका एमएक्यू सॉफ्टवेयर कंपनी स्थापित की है। इसी कंपनी के सहारे वे अब प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन


पूर्व में कई जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब स्थापित करा चुके राजीव अग्रवाल ने अब निगम एरिया फिरोजाबाद में भी चार माध्यमिक विद्यालयों रेवती देवी बालिका इंटर कॉलेज,छोटेलाल इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, श्री गोपीनाथ इंटर कॉलेज में 15-15 कम्प्यूटर सैट वाली एक लैब तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है। स्कूलों में कंप्यूटर भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही इंटरनेट व कक्ष का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। इन सभी स्कूल-कॉलेज में पढने वाले छात्रों को इसी सत्र से कम्प्यूटर शिक्षा से जुडा पाठ्यक्रम पढाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरी तरह नि:शुल्क होगी कम्प्यूटर शिक्षा
जिन चार स्कूलों में कम्प्यूटर लैब स्थापित की जानी है। उन स्कूलों के बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने के लिये तीन -तीन वॉलिटियर्स भी रखे जायेंगे। छात्रों को यह कम्प्यूटर शिक्षा पूरी तरह से नि:शुल्क दी जायेगी। कम्प्यूटर शिक्षा के लिये छात्रों के अलग-अलग बैंच बनाये जायेंगे। ताकि नियमित पाठ्यक्रम वाली क्लासों में पढने वाले छात्रों को सहूलियत हो।



अंग्रेजी, गणित और भौतिक से जुड़े विषयों की ऑनलाइन कार्यशाला का भी मिलेगा लाभ-
राजीव अग्रवाल बताते हैं कि स्कूल-कॉलेज में स्थापित कम्प्यूटर लैब के जरिये बच्चों को भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान, गणित अंग्रेजी जैसे विषयों की ऑनलाइन क्लास भी संचालित होंगी। जिसके माध्यम से बच्चे घर बैठ कर भी उक्त सभी विषयों के अध्ययन को जरूरी टिप्स हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed