फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protesters slogan against government echoing in district headquarters

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी से गूंजा जिला मुख्यालय

Thu, 15 Sep 2016 01:37 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 15 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
protesters slogan against government echoing in district headquarters
प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी से गूंजा जिला मुख्यालय - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी से गूंजा जिला मुख्यालय
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी से जिला मुख्यालय बुधवार को गूंजता रहा। लेखपालों ने तो सरकार विरोधी नारों से अंकित तख्तियों को लेकर पैदल मार्च निकाला। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने काली साड़ी पहनकर विरोध किया। सीएमओ कार्यालय पहुंची आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने स्टाफ पर अभद्रता का आरोप लगाया। असमायोजित शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया...।  

सीएमओ कार्यालय पर आशाओं से अभद्रता
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान सीएमओ कार्यालय भूख हड़ताल की सूचना देने पहुंची आशाओं का आरोप है कि उनके साथ स्टाफ ने अभद्रता की। एक संविदा कर्मी को पीटा गया। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, महामंत्री संयोगिता, जितेंद्र वर्मा, डा.प्रशांत अग्रवाल, मनीषा यादव, अंबिका पांडेय ने प्रांतीय आह्वान पर भूख हड़ताल की। कहा कि छह सूत्रीय मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकालने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी। विकलांग आशा नीतू वर्मा के साथ धक्का मुक्की की गई। प्रदर्शन में पवन चौधरी, प्रदीप शर्मा, प्रतिभा जैन, मनीषा शर्मा, पूजा व वंदना, वीनेश, सावित्री देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन



कुछ आशाएं आ गई थी। जो कार्य में बाधाएं उत्पन्न कर रही थी। हमने कहा कि हम ज्ञापन ले सकते हैं और आपकी बात शासन तक पहुंचा सकते हैं। लेकिन नहीं मानी तो हमने पुलिस को बुलाया। उन्होंने आंदोलनकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पुष्कर आनंद
मुख्य चिकित्साधिकारी

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन
18 हजार मानदेय एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत कार्यकत्रियां बुधवार को काली साड़ी पहनकर जिला मुख्यालय पहुंची। विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज व अन्य पदाधिकारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारी नेताओं को धमकाकर धरना समाप्त करना चाहते हैं। अध्यक्षता आसमा कुलश्रेष्ठ ने की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, डा. लक्ष्मीनरायन यादव, रामवीर यादव, सुधाकांत कुलश्रेष्ठ ने समर्थन देते हुए संबोधित किया। प्रदर्शन में सुमन यादव,रचना देवी, रजनी देवी आदि शामिल थे।

लेखपालों ने निकाला पैदलमार्च
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। धरना स्थल से प्रारंभ होकर एसपी कार्यालय एवं विकास भवन के सामने कलक्ट्रेट से होते हुए धरनास्थल पर समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, महामंत्री योंगेंद्र उपाध्याय ने नेतृत्व किया। मीडिया प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि 15 सितंबर को रक्तदान शिविर धरना स्थल पर ही लगाया जाएगा। मार्च में नेपाल सिंह, रवेंद्र बघेल, विवेक यादव, सुखवीर सिंह, राधेश्याम, अयाज अहमद, ब्रजेश उपाध्याय मौजूद रहे।


शिक्षामित्रों ने अध्यापकों के समान मांगा मानदेय
आदर्श शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरना प्रदर्शन के पश्चात शाम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय जाकर दिया। असमायोजित शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के समान मानदेय 12 माह का दिया जाए। प्रदर्शन में चंद्रपति यादव, रहीश पाल सिंह, जोगेंद्र कुमार, शबनम देवी, आभा यादव, नीलम यादव, विजय कुमार, मनोज पचौरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed