{"_id":"5919b39a4f1c1b8702f22a41","slug":"protesters-protest-against-tehsildar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जसराना तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
तहसीलदार की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की गई। अधिवक्ताआें ने कहा कि मंगलवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी से तहसीलदार को हटाने की मांग की जाएगी।
जसराना तहसील के अधिवक्ताओं एवं तहसीलदार के बीच संघर्ष काफी दिनों से चल रहा है। तहसीलदार पर कार्य न करने का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन के सदस्य उनके तबादले की मांग कर रहे हैं। सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट के दरवाजे पर धरना दिया। तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार लक्ष्मीनरायण भ्रष्टाचार को बढ़ाने के साथ ही कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। उनके स्थानांतरण की मांग की जा रही है लेकिन उनका अभी तक तबादला नहीं किया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा यदि तहसीलदार का तबादला नहीं हुआ तो अधिवक्ता तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। नीलकमल यादव, भुवनेश कुमार, राकेश कुमार वीरेंद्र पाल, मुखलेश कुमार, बृजकिशोर, नंदकिशोर, पवन कुमार, रघुवीर सिंह, अजीत कुमार, बलबीर सिंह, विद्यावागीश, सत्यपाल सिंह, रमेश चंद्र यादव, विजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अजय कुमार, कृपाल सिंह, अजब सिंह यादव, मुन्नेश कमार, अवधेश कुमार कुलश्रेष्ठ, प्रदीप कुमार कटारा, जगजीवनराम, हरेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।