{"_id":"69750edade0555eda00fd4c3","slug":"protested-by-reciting-hanuman-chalisa-over-the-insult-to-saints-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-166084-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संतों के अपमान पर हनुमान चालीसा का पाठ कर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संतों के अपमान पर हनुमान चालीसा का पाठ कर किया विरोध
Sat, 24 Jan 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के श्रीराम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठकर विरोध करते आदित्य वाहिनी के पदाधिकारीसंगठन
- फोटो : टूंडला के श्रीराम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठकर विरोध करते आदित्य वाहिनी के पदाधिकारी संगठन
टूंडला। हिंदू संगठन आदित्य वाहिनी ने साधुसंतों के अपमान पर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने थाना पचोखरा स्थित ठाकुर रामचंद्रजी महाराज मंदिर प्रांगण में शासन-प्रशासन की सदबुद्धि के लिए पांच बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
पुरी शंकराचार्य के शिष्य और आदित्य वाहिनी के पदाधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान संतों और ब्रह्मचारी बटुकों के साथ किया गया दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि संतों का अपमान स्वयं विनाश को आमंत्रण देना है। उन्होंने मांग की कि शासन अपनी भूल स्वीकार कर इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगे। वहीं, आनंद उपाध्याय ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नकली शंकराचार्य बनाकर समाज को भ्रमित किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आदित्य वाहिनी ने पहले भी इसका विरोध किया था और भविष्य में भी नकली शंकराचार्य बनाने की कोशिशों का डटकर विरोध करेगी। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, विवेक पाराशर, मुन्नालाल उपाध्याय, गोविंद कौशल, अवनीश शर्मा और नवीन शर्मा उपस्थित रहे।