{"_id":"68b5e65659712584fe0985c1","slug":"protested-against-the-misbehavior-with-the-youth-who-was-detained-and-came-to-get-bail-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-155363-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जमानत कराने आए पाबंद किए गए युवक के साथ अभद्रता का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जमानत कराने आए पाबंद किए गए युवक के साथ अभद्रता का जताया विरोध
Tue, 02 Sep 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज तहसील में जमानत कराने आए पाबंद किए गए युवक के साथ तहसील में मारपीट और अभद्र व्यवहार को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील कर्मचारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस मामले में कार्रवाई नही हुई तो अधिवक्ता अनिश्चित कालीन न्यायिक कार्य से विरक्त रहेगें।
सोमवार को सिरसागंज तहसील में बार एसोसिशन के अध्यक्ष श्यामेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 30 अगस्त की शाम 8 बजे एसडीएम कोर्ट के कमरे में जमानत प्रार्थनापत्र की सुनवाई के दौरान आरोपियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने की घटना पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील कर्मचारियों के द्वारा जमानत कराने आए बंधक युवक के साथ मारपीट करना और अभद्र व्यवहार करना आपराधिक कृत्य है और यह न्यायालय की गरिमा के विरुद्ध है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए मामले की जांच और दोषी कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।