फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest,thekedar

भुगतान मिला न कमीशन, गुस्साए ठेकेदार

Sat, 02 Jul 2022 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest,thekedar
भुगतान मिला न कमीशन, गुस्साए ठेकेदार
विज्ञापन

हाईवे पर अपर नगर आयुक्त के खिलाफ की नारेबाजी, डीएम आवास के बाहर नोंकझोंक
तबादले की सूचना के बाद ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, भुगतान के नाम पर रकम लेने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। राज्यवित्त, 14वें और 15वें वित्त के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान न मिलने से गुस्साए ठेकेदारों ने शुक्रवार को हाईवे से लेकर डीएम आवास के बाहर तक हंगामा किया। डीएम आवास के बाहर तो अपर नगर आयुक्त से नोकझोंक भी हुई। ठेकेदारों का आरोप है कि कमीशन लेने के बाद भी न तो भुगतान हुआ, न ही कमीशन की रकम वापस हुई। सूत्रों के अनुसार, अपर नगर आयुक्त के तबादले के कारण ठेकेदारों का आक्रोश और बढ़ गया।
अवकाश पर जाने के कारण नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा वित्तीय अधिकार अपर नगर आयुक्त अरविंद राय को दी थी। शासन ने प्रेरणा शर्मा का तबादला ग्रेटर नोएडा कर दिया। 20 से अधिक ठेकेदारों का आरोप है कि अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के पास वित्तीय अधिकार आने पर उन्होंने ठेकेदारों से राज्यवित्त के साथ 14 व 15 वित्त की फाइलों पर भुगतान करने के नाम पर कमीशन के रूप में मोटी रकम लेकर भुगतान शुरू कर दिए। कुछ ठेकेदारों द्वारा विरोध करने पर नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने फोन कर भुगतान की प्रक्रिया को रुकवा दी। देर रात अपर नगर आयुक्त अरविंद राय का तबादला प्रयागराज हो गया। यह जानकारी शुक्रवार सुबह ठेकेदारों को हुई तो वह अपर नगर आयुक्त के निवास पर पहुंचे। ठेकेदारों ने अपर नगर आयुक्त से बात करने की कोशिश की। उन्होंने ठेकेदारों से बात नहीं की और गाड़ी में बैठकर जिला मुख्यालय चले गए। ठेकेदार अपर नगर आयुक्त की गाड़ी का पीछा करते हुए जिला मुख्यालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। डीएम आवास पर अपर नगर आयुक्त को घेर लिया। यहां ठेकेदारों और अपर नगर आयुक्त की नोंकझोंक भी हुई। अपर नगर आयुक्त को घेरने के लिए देर शाम तक ठेकेदार नगर निगम के साथ हाईवे पर डटे रहे। लेकिन अपर नगर आयुक्त से ठेकेदारों की बात नहीं हो सकी। विरोध करने वालों में संजय यादव, रवि यादव, हरिबाबू, शिवम यादव, नितिन वर्मा, पुलकित अग्रवाल, सनि यादव आदि ठेकेदार शामिल रहे।
विज्ञापन

विधायक और महानगर अध्यक्ष ने डीएम को दी जानकारी
अपर नगर आयुक्त द्वारा भुगतान के नाम पर ठेकेदारों से वसूली गई मोटी रकम का मामला ठेकेदारों के माध्यम से शुक्रवार को भाजपा के नगर विधायक मनीष असीजा और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के पास पहुंचा। ठेकेदारों ने रकम वापस कराने की भी मांग की। दोनों नेताओं ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी डीएम रविरंजन को भी दी। जिससे रकम वापस हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास पर तैनात हुआ प्रवर्तन दल
अपर नगर आयुक्त अरविंद राय का परिवार राजा का ताल स्थित आर्चिड ग्रीन में निवास करता है। ठेकेदारों द्वारा घेराबंदी के प्रयास के बाद परिवार की सुरक्षा के लिए उन्होंने नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम को आवास पर तैनात कर दिया।
रात साढ़े दस बजे खुलवाया कार्यालय
विभागीय सूत्रों की मानें तो अपर नगर आयुक्त अरविंद राय को रात करीब दस बजे तबादले की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद वह रात करीब साढ़े दस बजे सरकारी गाड़ी से नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालयों को खुलवाने के साथ ही एक घंटे तक वे यहां रुके। इस बीच उन्होंने यहां क्या किया। इसकी जानकारी कोई अफसर और कर्मी नहीं दे सका।

मामला संज्ञान में आया है। ठेकेदारों की ओर से लिखित शिकायत आती है तो मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - रवि रंजन, डीएम, फिरोजाबाद
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव सीएम एसपी गोयल के साथ ही स्थानीय स्तर पर कमिश्नर व डीएम से मेरे द्वारा नगर निगम के भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। शासन स्तर से इसकी जांच होनी चाहिए। - मनीष असीजा, नगर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed