फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest, laber, firozabad

मजदूरों ने मेडिकल कॉलेज का गेट किया बंद, हंगामा

Tue, 15 Oct 2019 09:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
protest, laber, firozabad
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसायटी में काम कर रहे श्रमिकों का भुगतान नही मिलने पर गेट प? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित स्वशासीय मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में लगे मजदूरों ने मजदूरी न मिलने के विरोध में हंगामा किया। मेडिकल कॅालेज का मुख्य द्वार तीन घंटे तक बंद रखा और धरना देकर नारेबाजी की। मेडिकल कॉलेज में लोगों का आवागमन भी रोक दिया। सूचना पर पहुंचे एडीएम और सीओ टूंडला ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। हंगामे का विरोध करने पर एक मजदूर को कई घंटे तक पुलिस चौकी पर बैठाए रखा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज निर्माण का कार्य एक कंपनी को दिया था। कंपनी दिवालिया घोषित हो गई। ऐसे में अन्य कई कंपनियों का करोड़ों का भुगतान भी अटक गया। मजदूरी का भुगतान न मिलने पर बड़ी संख्या में मजदूर इकट्ठे होकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मुख्य द्वार को बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूरों को भी काम करने से रोक दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मेडिकल कॉलेज का मुख्य गेट बंद रखा और हंगामा करते रहे। मेडिकल कॉलेज में आने वाले डॉक्टरों को भी अंदर नहीं घुसने दिया। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने एसएसपी से फोन पर वार्ता की। इसके बाद सीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को समझाया और उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मजदूर माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मजदूर- कैसे मनाएंगे त्योहार

मजदूर हुसन बानो, भूरी सिंह, आदेश कुमार का कहना है कि पिछली दीपावली पर भुगतान हुआ था। होली निकली तो दो हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद से कोई हिसाब नहीं हुआ है। हफ्ता में पांच सौ रुपये दिए जाते थे, लेकिन पूरी मजदूरी का हिसाब नहीं हुआ है। ऐसे में कई परेशानी आ रही हैं। दीपावली का त्योहार कैसे मनाएंगे। विरोध करने वालों में संजीव, अहमद, योगेश, सतीश, हाकिम सिंह, संतोष आदि शामिल रहे।


मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने वाली कंपनी दिवालिया हो गई। यह मजदूर भी कंपनी के अधीन कार्यरत थे। इसलिए इनका भुगतान नहीं हो पाया है। मजदूरों ने करीब तीन घंटे तक मेडिकल कॉलेज का गेट बंद रखा। हमने प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाकर मामले का निस्तारण कैसे हो, यह जानकारी ली। हम भी उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। - संगीता अनेजा, प्राचार्य, स्वशासी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed