फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest

प्रतापगढ़ के तहसील कर्मी की हत्या से गुस्साए कर्मचारी, कलक्ट्रेट में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
protest
प्रतापगढ़ के तहसील कर्मी की हत्या से गुस्साए कर्मचारी, कलक्ट्रेट में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील के नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की पीटकर हत्या से गुस्साए कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने सोमवार को तालबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को देकर सुनील शर्मा के परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और आरोपी एसडीएम लालगंज ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने व बर्खास्त करने की मांग भी की। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की तालाबंदी के कारण जिला मुख्यालय के कार्यालयों में काम नहीं हुआ।
सुनील शर्मा को एसडीएम द्वारा पीट-पीटकर अधमरा किए जाने और दो अप्रैल मौत हो जाने से उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मियों में नाराजगी है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिलाध्यक्ष दौजीराम, जिला मंत्री प्रमोद शाक्य और मंडलीय मंत्री मुकेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कार्यालयों को बंद होने से मुख्यालय आने वाले फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ रहा था। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दौजीराम ने कहा कि थाना लालगंज पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट तो दो अप्रैल को एसडीएम सहित तीन अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी अधिकारी को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। लालगंज के एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव का कृत्य शर्मसार करने वाला है। एसडीएम को तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए। एडीएम फिरोजाबाद अभिषेक कुमार सिंह को इस संबंध में ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र खन्ना, अकील खां, शिवराम सिंह, मदन कुमार, विवेक यादव, विनोद कुमार, संजय कुमार, सौरभ गुप्ता, शीलेंद्र शर्मा, बबिता सक्सेना, प्रिया तोमर, यादव कुमार तोमर, आलोक सक्सेना आदि शामिल थे।
विज्ञापन

ताले लगे देख बैरंग लौट गए फरियादी
कलक्ट्रेट कर्मचारियों की तालाबंदी के कारण जिला मुख्यालय पर आए फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। तालाबंदी से डीएम कार्यालय के साथ ही स्टाफ कार्यालयों में ताले लटके हुए थे। न्यायालयों के कक्ष भी बंद थे। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह जरूर कक्ष में बैठे थे। लेकिन उनके पास तक कम ही फरियादी पहुंच पा रहे थे। यह क्रम दोपहर तीन बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed