{"_id":"5e9ee6a68ebc3e90701b796f","slug":"protest-firozabad-news-agr438710699","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से व्याकुल मजदूरों ने स्टेशन रोड किया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से व्याकुल मजदूरों ने स्टेशन रोड किया जाम, हंगामा
विज्ञापन
शिकोहाबाद भूख से परेशान असहाय लोग स्टेशन रोड पर हंगामा करते हुए।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। भूख से व्याकुल बच्चों को जब नहीं देखा गया तो नहर किनारे रह रहे मजदूर मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन रोड पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर तहसीलदार सत्यप्रकाश और थाना पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार ने उन लोगों को शीघ्र व्यवस्था कराने का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
नगर में बड़े पैमाने पर दैनिक मजदूरी कर पेट भरने वाले और बाहर से आए लोगों के परिवार रहते हैं। यह लोग घर-घर फूल गुलदस्ता और अन्य प्रकार के सामान बेच कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद से यह लोग मजदूरी नहीं करने जा पा रहे हैं। इससे इनके सामने परिवार का भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। नहर किनारे छैंकुर रोड पर रह रहे बेसहारा लोग मंगलवार को एकत्रित होकर बच्चों, महिला सहित सड़क पर आ गए और रोटी की मांग करने लगे। यह लोग हंगामा करने लगे। उन लोगों का कहना था कि वे तीन दिन से भूखे हैं।
बच्चों का दर्द देखा नहीं जा रहा है। मजबूरी में वह लोग सड़क पर आने को विवश हुए हैं। गरीबों के हंगामे को देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर तहसीलदार सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर शांत किया। उन्होंने शीघ्र ही उनके खाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही वह लोग शांत हुए।